1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. यहां तो भाई के साथ ही गेम हो गया, वायरल Video देखने के बाद आप अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे

यहां तो भाई के साथ ही गेम हो गया, वायरल Video देखने के बाद आप अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 10, 2024 10:40 am IST,  Updated : Nov 10, 2024 10:40 am IST

एक मजेदार वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे। वीडियो को देखने के बाद शायद आपको अपनी हॉस्टल लाइफ की भी याद आ जाएगी।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

हर दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। किसी दिन आपको जुगाड़ के वायरल वीडियो देखने को मिलेंगे तो किसी दिन आपकी फीड पर हंसी मजाक के काफी वीडियो आएंगे। इसके अलावा स्टंट और लड़ाई के भी काफी वीडियो आते ही होंगे। हर दिन ऐसे कई वीडियो वायरल होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग उसके मुताबिक रिएक्ट भी करते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और इसे देखने के बाद आपको हंसी जरूर आएगी। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि हॉस्टल में कुछ लड़के एक साथ खड़े हैं। उनका एक दोस्त दूर खड़े होकर अलमारी में कुछ देख रहा है। सभी दोस्त कमरे का लाइट बंद करके उसे मारने की प्लानिंग करते हैं और इसी दौरान एक लड़का जिसने ग्रे रंग की टी-शर्ट पहनी है, वो अपने दोनों चप्पल को उतारकर हाथ में रख लेता है ताकि अपने दोस्त को मार सके। इसके बाद एक लड़का उसके पास जाता है और बहाने से करीब लाता है। इसी दौरान कोई कमरे की लाइट बंद कर देता है और सब मारने लगते हैं। मगर लाइट जलने के बाद कुछ और ही नजर आता है। जिस शख्स ने चप्पल उतारी थी, वही जमीन पर लेटा हुआ था जिसे दोस्तों ने पीट दिया था।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @kattappa_12 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'जैसी करनी वैसी भरनी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 19 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- लाइट बंद होने के बाद यह तो होनी ही था। वहीं एक यूजर ने अलग कमेंट करते हुए लिखा- अब समझ आया कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा। वहीं एक यूजर ने हंसने वाली इमोजी को शेयर किया है।

ये भी पढ़ें-

खेत में नेवले और कुत्तों के बीच छिड़ी जंग, Video सोशल मीडिया पर देखकर लोगों ने भी किया रिएक्ट

अरे यह पापा की पारियां भी न! लड़की ने पेट्रोल पंप पर जो किया, उसे देख हैरान हो जाएंगे आप, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।