1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एस्केलेटर पर चढ़ते शख्स का Video हो रहा है वायरल, देखकर लोगों ने भी किए कमेंट

एस्केलेटर पर चढ़ते शख्स का Video हो रहा है वायरल, देखकर लोगों ने भी किए कमेंट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 10, 2024 11:28 am IST,  Updated : Nov 10, 2024 11:28 am IST

एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे क्योंकि ऐसा नजारा आपने पहले कभी भी नहीं देखा होगा। वीडियो को देखने के बाद काफी लोगों ने कमेंट करके अपना रिएक्शन भी दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में अधिकतर लोगों के हाथ में आपको स्मार्ट फोन देखने को मिल ही जाएंगे और जितने लोग स्मार्ट फोन चलाते हैं उनमें से भी अधिकतर लोग आपको सोशल मीडिया पर एक्टिव मिल जाएंगे। कोई इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहता है, कोई फेसबुक पर तो कोई एक्स प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहता है तो वहीं कई लोग हर प्लेटफॉर्म पर मिल जाएगा। अगर आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं तो फिर आपको पता होगा कि हर दिन अलग-अलग वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं है मगर वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स एस्केलेटर पर चढ़कर जा रहा है। लेकिन उसके हाथ में कोई थैला या फिर सामान नहीं है बल्कि वो अपने साथ बड़ी वाली साइकिल ही लेकर जा रहा है। जी हां, वो शख्स साइकिल लेकर एस्केलेटर पर जा रहा है। आपने ऐसा करते हुए शायद ही किसी को देखा होगा। लोगों ने भी ऐसा कुछ नहीं देखा और इसलिए वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @iBhumihar_Girl नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ऐसा हमारे बिहार वाले ही कर सकते हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 9 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- साइकिल ही ले गए चाचा। दूसरे यूजर ने लिखा- हमारे बिहार में सब कुछ हो जाता है। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई ये क्या कर रहे हैं चचा। एक अन्य यूजर ने लिखा- मेरे पापा ने किया था एक बार।

ये भी पढ़ें-

यहां तो भाई के साथ ही गेम हो गया, वायरल Video देखने के बाद आप अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे

खेत में नेवले और कुत्तों के बीच छिड़ी जंग, Video सोशल मीडिया पर देखकर लोगों ने भी किया रिएक्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।