1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बच्ची ने पुराना गाना गाते हुए बनाया Video, लोगों ने देखा तो बोले- 'ये इसकी आवाज नहीं है'

बच्ची ने पुराना गाना गाते हुए बनाया Video, लोगों ने देखा तो बोले- 'ये इसकी आवाज नहीं है'

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 10, 2024 03:19 pm IST,  Updated : Nov 10, 2024 03:35 pm IST

सोशल मीडिया पर एक बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो पुराना गाना गाती हुई नजर आ रही है। मगर वीडियो को देखने के बाद काफी लोगों का कहना है कि ये उसकी खुद की आवाज नहीं है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

हर दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। आप अगर सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो फिर उन वायरल वीडियो को आप भी देखते ही होंगे। आमतौर पर सोशल मीडिया पर डांस और लड़ाई के ज्यादातर वीडियो वायरल होते हैं। मगर कभी-कभी छोटे बच्चों का भी वीडियो वायरल होता है। किसी वीडियो में बच्चे डांस करते दिखते हैं तो किसी में वो गाना गाते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक बच्ची का ही वीडियो वायरल हो रहा है। 

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक छोटी बच्ची अपार्टमेंट के पार्किंग ज़ोन के बाहर खड़ी है और वो वहां खड़ी होकर 'ये रातें ये मौसम' गाने की कुछ लाइनें गाती हुई नजर आ रही है। बहुत ही खूबसूरत आवाज है और इसी कारण उसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। लोग अलग-अलग अकाउंट से इस बच्ची के वीडियो को शेयर कर रहे हैं मगर लोगों का कहना है कि ये सुरीली आवाज उस लड़की की नहीं है। एक बार आप भी उसका वीडियो देखिए और फिर हम आपको बताते हैं कि वीडियो देखने के बाद लोग क्या कह रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर kalyug_hun नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ऑटोट्यून, वो क्या होता है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद काफी लोगों ने बोला कि ये उसकी आवाज नहीं है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- यह असली वीडियो नहीं है, आवाज सुनकर लगता है कि इसे कमरे में रिकॉर्ड किया गया है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये इस लड़की की आवाज नहीं है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये इसकी आवाज नहीं है। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये दूसरी लड़की की आवाज है।

ये भी पढ़ें-

सांप ने काटा तो कुछ इस तरह शख्स ने लिया बदला, Video देखकर आप हो जाएंगे दंग

पूरे मार्केट में आपको ऐसा कुर्ता नहीं मिलेगा, पॉकेट के कारण Video हो रहा है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।