सोशल मीडिया की दुनिया बहुत ही अनोखी और अलग है। हर दिन अलग-अलग वीडियो और पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। आप अगर सोशल मीडिया का यूज करते हैं तो फिर आपने ऐसे तमाम वायरल वीडियो और फोटो तो देखे ही होंगे। किसी वीडियो को देखने के बाद लोगों का मनोरंजन होता है तो किसी फोटो को देखकर लोग हैरान हो जाते हैं। कभी-कभी हैरान कर देने वाले वीडियो भी वायरल होते हैं। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो कुछ ऐसा ही है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में ऐसा क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक लड़की जो किसी ऑफिस में काम करती है, वो गजब का घपला करती है। दरअसल उसके सिस्टम में कोई डॉक्यूमेंट खुला हुआ है मगर उस पर स्टंप नहीं लगा हुआ है। इसका मतलब वो रॉ है और अप्रूवल नहीं मिला है। लड़की अप्रूवल का स्टैंप कंप्यूटर स्क्रीन पर लगाती है और उसकी फोटो क्लिक कर लेती है। अब उस फोटो को देखकर ऐसा लगेगा कि अप्रूवल मिल गया है। इस कारण लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर just_crazy_thingss नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है मगर यह जानकारी नहीं मिल पाई कि यह वीडियो कहां और कब का है। वीडियो में एक छोटे से कमेंट का स्क्रीनशॉट भी लगाया गया है। उसमें लिखा है, 'हमारी भाषा में इसको जीनियस नहीं 420 बोलते हैं।'
ये भी पढ़ें-
बच्ची ने पुराना गाना गाते हुए बनाया Video, लोगों ने देखा तो बोले- 'ये इसकी आवाज नहीं है'
सांप ने काटा तो कुछ इस तरह शख्स ने लिया बदला, Video देखकर आप हो जाएंगे दंग