1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ड्राइवर की एक गलती और बस लेकर चोर हो गए रफूचक्कर, CCTV फुटेज भी आया सामने

ड्राइवर की एक गलती और बस लेकर चोर हो गए रफूचक्कर, CCTV फुटेज भी आया सामने

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 10, 2024 05:26 pm IST,  Updated : Nov 10, 2024 05:26 pm IST

कुछ चोरों ने रात के अंधेरे में बस स्टैंड से एक बस को ही चुरा लिया है। उनकी चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसका वीडियो भी सामने आया है।

Screen Grab- India TV Hindi
देर रात चोरों ने बस को चुराया Image Source : INDIA TV

ओडिशा के गंजाम जिले से चोरी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे और आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। आपने आज तक कार, बाइक, स्कूटी जैसे छोटे वाहनों की चोरी होने की खूब खबरें सुनी होंगी। लेकिन क्या आपने कभी ऐसा सुना या फिर देखा है कि रात के अंधेरे में चोरों ने एक बस को ही चुरा लिया है। हैरान कर देने वाली चोरी की यह घटना गंजाम जिले के भंजनगर क्षेत्र से सामने आया है। इसका CCTV फुटेज भी सामने आया है।

बस को लेकर चोर हो गए रफूचक्कर

आपको बता दें कि मां दुर्गा नाम की एक निजी कंपनी के बस को चोरों ने रात के अंधेरे में बस को चुरा लिया। दरअसल बस के ड्राइवर ने बस की चाबी को बस में ही लगे हुए छोड़ दिया है और उसकी इस गलती का फायदा चोरों ने उठा लिया। चोरों ने देर रात ही उस बस को चुरा लिया और वहां से लेकर रफूचक्कर हो गए। कंपनी के मालिक को जब इसकी जानकारी मिली तो उसकी आंखें फटी की फटी रह गई। उसने जब CCTV फुटेज देखा तो उसमें नजर आया है कि कैसे देर रात चोरों ने बस को चुराया है।

यहां देखें CCTV फुटेज

पुलिस ने बस को किया बरामद

चोरी की जानकारी मिलने के बाद कंपनी के मालिक ने भंजनगर थाने में जाकर चोरी की शिकायत दर्ज कराई। इसके तुरंत बाद पुलिस ने मामले की जांच करनी शुरू कर दी। पुलिस ने सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। काफी देर तक जांच करने के बाद पुलिस ने बस को बरहमपुर जिले के छत्रपुर के पास नेशनल हाईवे पर चोरी की हुई बस को बरामद किया। मगर अभी चोरों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस चोरों की तलाश में लगी हुई है।

(ओड़िशा से शुभम कुमार की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें-

घर के लिए डिजाइन दिखाकर शख्स ने बच्चे से ली राय, मिला ऐसा जवाब कि Video हो गया वायरल

गजब टोपीबाज लड़की है ये, इसकी हरकत देख आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।