1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये लड़कियां तो शातिर चोरनी निकलीं, देखकर नहीं लगा था कि ऐसा काम करेंगी, लेकिन गमला चोरी करते CCTV में हो गईं कैद

ये लड़कियां तो शातिर चोरनी निकलीं, देखकर नहीं लगा था कि ऐसा काम करेंगी, लेकिन गमला चोरी करते CCTV में हो गईं कैद

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Oct 27, 2024 07:18 pm IST,  Updated : Oct 28, 2024 07:29 am IST

सोशल मीडिया पर दो लड़कियों का गमला चोरी करते वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़कियों को गमला चुराते हुए देखा जा सकता है।

गमला चुराती लड़कियों का वीडियो हुआ वायरल- India TV Hindi
गमला चुराती लड़कियों का वीडियो हुआ वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो देखने को मिल जाते हैं। जिन्हें देख हमारी हंसी कंट्रोल नहीं होती। हम हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाते हैं। एक ऐसा ही वीडियो फिर से वायरल हो रहा है। जिसे देख आप यकीन मानिए हंसते-हंसते आपका पेट फूल जाएगा। वीडियो इतना मजेदार है कि इसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है। वीडियो में दो लड़कियों को चोरी करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में दिख रही लड़कियां शातिर चोरनी हैं।

गमला चोरी करने पहुंची लड़कियां

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रात के अंधेरे में दो लड़कियां चुपके से अपनी स्कूटी से आती हैं और एक घर के सामने अपनी स्कूटी को लगा देती है। देर रात उस सुनसान सड़क पर उन लड़कियों के अलावा कोई नहीं दिख रहा है। फिर दोनों लड़कियां स्कूटी को खड़ी कर देती हैं और अपने मुंह पर रूमाल बांध लेती हैं। जिसके बाद वह उस घर के चौखट पर जाती हैं और वहां रखे गमलों में से एक गमले को उठा लेती हैं और उसे टांग कर स्कूटी तक ले आती हैं। फिर उनमें से एक स्कूटी चलाने के लिए उस पर बैठ जाती है और दूसरी उसके पीछे बैठ जाती है। फिर वे गमले को उठाकर अपने गोद में रख लेती है। गमले को गेद में रखते ही स्कूटी का बैलेंस बिगड़ जाता है और दोनों गमले और स्कूटी समेत नीचे गिर जाती हैं। 

वीडियो पर कमेंट कर लोगों ने लड़कियों के लिए मजे

इन चोरनियों का वीडियो इंस्टाग्राम पर @sutta_gram नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। जिसे देखने के बाद लोग कमेंट कर उन लड़कियों के खूब मजे ले रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा -  दीवाली पर गमले का जुगाड़ कर लिया। दूसरे ने लिखा - क्या ही चोरनी बनेंगी ये लड़कियां। तीसरे ने लिखा - अब इन्हें दीवाली पर नया गमला नहीं लेना पड़ेगा।  

ये भी पढ़ें:

गुरु जी की गुंडई, NEET के छात्रों को कोचिंग सेंटर में बेरहमी से पीटते दिखे मास्टर, Video हुआ वायरल

"आज चाय आपका भाई बनाएगा", चित्रकूट धाम में CM मोहन यादव का दिखा निराला अंदाज; किया ऐसा काम कि हैरान रह गए लोग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।