1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral: दीवार पर लिखी बात को पढ़कर लोगों ने जमकर लिए मजे, बोले- 'इंसानियत बनी रहे'

Viral: दीवार पर लिखी बात को पढ़कर लोगों ने जमकर लिए मजे, बोले- 'इंसानियत बनी रहे'

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 14, 2024 05:43 pm IST,  Updated : Nov 14, 2024 05:43 pm IST

एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसे देखने बाद आप हैरान हो जाएंगे या फिर आपको हंसी आएगी। लोगों ने जब उस फोटो को देखा तो कमेंट सेक्शन में मजेदार कमेंट्स करने लगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या देखने को मिल जाए और उसे देखने के बाद लोग किस तरह रिएक्ट करेंगे, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन अलग-अलग वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं और उन्हें देखने के बाद लोग उसके मुताबिक रिएक्ट भी करते हैं। कुछ पोस्ट देखकर लोगों को हंसी आ जाती है तो कुछ पोस्ट लोगों के गुस्से को सातवें आसमान में पहुंचा देते हैं। अभी भी एक फोटो वायरल हो रही है मगर उसे देखने के बाद आपको गुस्सा नहीं आएगा बल्कि आप हंसेंगे। आइए फिर वायरल फोटो के बारे में जानते हैं।

फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

आपने अकसर देखा होगा कि लोग दीवारों पर कूड़ा ने फेंकने और वहां पेशाब न करने की चेतावनी लिखवाते हैं। इसी तरह एक शख्स ने अपनी दीवार पर लोगों को पेशाब ने करने के लिए लिखवाया हुआ है। शख्स ने दीवार पर लिखवाया, 'यहां पेशाब करना मना है।' मगर उसके बिल्कुल नीचे लिखा हुआ है, 'हां जोर से लगी हो तो कर सकते हैं।' ऐसा हो सकता है कि दूसरी लाइन किसी ने मजाक करने के लिए लिखवा दिया हो मगर अभी इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

यहां देखें वायरल पोस्ट

आपने अभी जो फोटो देखी उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @BabaXwale नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। फोटो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'कुछ मुझ जैसे लोगों में इंसानियत आज भी जिंदा है।' खबर लिखे जाने तक पोस्ट को काफी लोगों ने देख लिया है। पोस्ट देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- जिसने भी लिखा है बहुत खूब लिखा है, इमरजेंसी में सुविधा उपलब्ध है। दूसरे यूजर ने लिखा- इंसानियत बनी रहे। तीसरे यूजर ने लिखा- इंसानियत जिंदा है तभी सृष्टि है। एक अन्य यूजर ने लिखा- जोर से ही लगती है सबको।

ये भी पढ़ें-

आंटी जी के दिमाग को तो सलाम है, वायरल Video को देखने के बाद आप भी जुगाड़ की तारीफ करेंगे

इजरायली कपल का कश्मीर के दुकानदारों ने किया अपमान, जानें इसके बाद क्या हुआ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।