1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भाई के साथ तो बहुत बुरा हुआ, Video देखेंगे तो हंसकर लोट-पोट हो जाएंगे आप

भाई के साथ तो बहुत बुरा हुआ, Video देखेंगे तो हंसकर लोट-पोट हो जाएंगे आप

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 14, 2024 12:51 pm IST,  Updated : Nov 14, 2024 01:34 pm IST

एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उस वीडियो को देखने के बाद आप एक बार हंसना शुरू करेंगे तो काफी देर तक आपको हंसी आएगी। वीडियो को देखने के बाद काफी लोगों ने कमेंट भी किया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वायरल वीडियो का एक चलता फिरता अड्डा है। इस अड्डे पर हर दिन अलग-अलग वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है तो किसी दिन गजब के जुगाड़ के कुछ वीडियो वायरल होते हैं। इसके अलावा भी तमाम तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं जिसमें स्टंट, डांस, टैलेंट आदि देखने को मिलता है। मगर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो इन सभी से अलग है। वीडियो को देखने के बाद आप अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाएंगे।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक शख्स एक जगह पर खड़ा है और वहां बगल में नदी नजर आ रही है। शख्स जहां खड़ा है वहां एक कैन पड़ा हुआ है। शख्स फोन पर बात करते हुए उस कैन को सेट करता है और फिर पैर से मारकर उसे नदी में फेंकने की कोशिश करता है। मगर उसका शॉट मिस हो जाता है और उसके पैर से जूता निकलकर नदी में चला जाता है। मतलब शख्स करना कुछ और चाहता था मगर हो कुछ और जाता है। इसी कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @BaissaRathore1 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ये क्या हो गया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इस भाई के साथ जबरदस्त धोखा हो गया है, अब यह क्या करेगा बेचारा। दूसरे यूजर ने लिखा- ये तो बहुत बुरा हुआ। तीसरे यूजर ने लिखा- इसे कहते हैं कर बुरा हो बुरा, जूता ही चला गया। एक अन्य यूजर ने लिखा- कैन के चक्कर में जूता चला गया।

ये भी पढ़ें-

सिगरेट जलाते समय शख्स के साथ जो हुआ वो हैरान कर देगा, Video देखकर लोगों ने भी किए कमेंट

ट्रेन में सफर करते समय यह वाली गलती आप मत कीजिएगा वरना हो जाएगा नुकसान, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।