1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आंटी जी के दिमाग को तो सलाम है, वायरल Video को देखने के बाद आप भी जुगाड़ की तारीफ करेंगे

आंटी जी के दिमाग को तो सलाम है, वायरल Video को देखने के बाद आप भी जुगाड़ की तारीफ करेंगे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 14, 2024 05:01 pm IST,  Updated : Nov 14, 2024 05:01 pm IST

एक जुगाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो आपके दिमाग को हिला कर रख देगा। आंटी का जुगाड़ देख आप उनके दिमाग की तारीफ करेंगे।

Screen Grab- India TV Hindi
बर्तन धोने का ऐसा जुगाड़ कभी देखा है आपने? Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन कुछ नया और अनोखा देखने को मिल ही जाता है। कभी छोटी बात पर लड़ाई करते लोगों का वीडियो वायरल होता है तो किसी दिन रील के लिए खतरनाक स्टंट करने वाले लोगों का वीडियो वायरल हो जाता है। इसके अलावा भी तमाम तरह के वीडियो वायरल होते हैं और उनमें से एक जुगाड़ भी है। सोशल मीडिया पर हर दिन जुगाड़ का कोई न कोई वीडियो देखने को मिल ही जाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आंटी जी अपने घर में बर्तन को धोने के लिए बैठी हुई हैं। आंटी खुले में बर्तन धो रही हैं। वहां नल नहीं लगा हुआ है तो आंटी ने अपना दिमाग चलाया और ऐसी तरकीब अपनाई जो आपको हैरान कर देगा। वीडियो में नजर आ रहा है कि आंटी ने बर्तन को मांज लिया है और अब धोने की बारी है। आंटी ने अपने सिर पर एक पानी के पाइप को बांध लिया है जिसमें से पानी आ रहा है और आंटी फटाफट सभी बर्तनों को धो रही हैं। इसी जुगाड़ के कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स जिसे पहले ट्विटर कहा जाता था, उसपर @pb3060 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'वो स्त्री है, कुछ भी कर सकती है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये टेक्नोलॉजी इंडिया से बाहर नहीं जानी चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- यह कमाल का है। वहीं कुछ यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी को कमेंट में शेयर किया है।

ये भी पढ़ें-

इजरायली कपल का कश्मीर के दुकानदारों ने किया अपमान, जानें इसके बाद क्या हुआ

लो भाई अब डोसा प्रिंट करने की भी मशीन आ गई, आनंद महिंद्रा ने एक्स पर वीडियो किया शेयर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।