1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चाचा विधायक हैं तो पुराना हो गया, अब नया अंदाज लेकर आया यह शख्स, देखें Photo

चाचा विधायक हैं तो पुराना हो गया, अब नया अंदाज लेकर आया यह शख्स, देखें Photo

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 18, 2024 04:57 pm IST,  Updated : Nov 18, 2024 04:57 pm IST

सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें एक कार के अंदर रखा नेम प्लेट नजर आ रहा है। मगर उस प्लेट पर जो लिखा है उसे देख आप पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में जितनी भी अतरंगी चीजें होती हैं, वो एक न एक दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखने को मिल ही जाती है। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी ऐसे तमाम पोस्ट आते होंगे। कभी अतरंगी हरकत करके रील बनाते लोगों के वीडियो वायरल होते हैं तो कभी किसी वायरल फोटो में कुछ ऐसा दिख जाता है जिसकी आपने पहले कभी उम्मीद नहीं की होती है। अभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है।

वायरल फोटो में क्या दिखा?

आपने अब तक कई गाड़ियों के पीछे लगे स्टीकर देखे होंगे जिसमें शख्स ने अपने प्रोफेशन के बारे में बताया होता है। कई बार घर के बार लगा ऐसा नेम प्लेट भी देखा होगा। लेकिन अभी जो फोटो वायरल हो रही है उसमें नजर आ रहा है कि एक शख्स ने अपनी कार के डैशबोर्ड पर नेम प्लेट रखा हुआ है। उसे नीले और लाल रंग से रंगा गया है जैसा आमतौर पर पुलिस वालों का होता है और उस पर लिखा है, 'Friend of police.' आमतौर पर ऐसे बोर्ड पर सिर्फ पुलिस लिखा होता है मगर इस शख्स ने जो लिखा, उसके कारण फोटो वायरल हो रही है।

यहां देखें वायरल फोटो

आपने अभी जो फोटो देखी उसे इंस्टाग्राम पर ghantaa नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। फोटो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'मान गए बॉस।' खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 1 लाख 42 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। फोटो देखने के बाद लोगों ने भी मजेदार कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा- मैं पुलिस वाले के दोस्त का दोस्त हूं। दूसरे यूजर ने लिखा- मेरा चाचा विधायक है नहीं बल्कि पुलिस का दोस्त ठीक है। तीसरे यूजर ने लिखा- मैं पुलिस हूं नहीं पड़ोसी पुलिस है ठीक रहेगा। चौथे यूजर ने लिखा- ये पक्का दिल्ली से होगा।

ये भी पढ़ें-

शिकार करने आए तेंदुए से भिड़ गया पिटबुल, Video के देखें अंत में किसकी हुई जीत

स्कूल की लड़कियों के बीच हुआ झगड़ा मगर अंकल ने लूटा इंटरनेट यूजर्स का ध्यान, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।