1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शिकार करने आए तेंदुए से भिड़ गया पिटबुल, Video के देखें अंत में किसकी हुई जीत

शिकार करने आए तेंदुए से भिड़ गया पिटबुल, Video के देखें अंत में किसकी हुई जीत

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 18, 2024 03:29 pm IST,  Updated : Nov 18, 2024 03:29 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप पूरी तरह से हैरान होने वाले हैं। वीडियो में एक तेंदुए और पिटबुल के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगा।

Screen Grab- India TV Hindi
पिटबुल के सामने तेंदुए का माननी पड़ी अपनी हार Image Source : SOCIAL MEDIA

जंगल में कुछ ऐसे जानवर रहते हैं जिन्हें अपने सामने देखना कोई भी नहीं चाहेगा और अगर कोई देखना चाहेगा भी तो उन्हें पिंजरे के अंदर ही देखना पसंद करेगा। अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि हम किन जानवरों की बात कर रहे हैं। शेर, तेंदुआ, चीता आदि ऐसे खतरनाक जानवरों को आप कभी भी सामने देखना पसंद नहीं करेंगे। लेकिन सोचिए तब क्या होगा जब तेंदुआ और एक पिटबुल का आमना-सामना हो। अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें यह नजारा देखने को मिल जाएगा।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक तेंदुआ दबे पांव अपने शिकार पर हमला करने के लिए आगे बढ़ता है और वो फिर उस पर हमला कर भी देता है। मगर वीडियो में यह नहीं दिखता है कि वो किस पर हमला करता है। थोड़ी देर बाद जब तेंदुआ कैमरे में आता है तो पता चलता है कि उसने पिटबुल पर हमला किया है। दूसरे कुत्तों की तरह कमजोर समझकर तेंदुए ने हमला तो कर दिया मगर उसे यह नहीं पता था कि इस बार उसके सामने पिटबुल है। काफी देर तक दोनों के बीच भिड़ंत हुई और अंत में तेंदुए को वहां से भागना ही पड़ा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें तेंदुए और पिटबुल की भिड़ंत

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग अकाउंट से काफी शेयर किया जा रहा है। तेंदुए और पिटबुल के बीच की यह भिड़ंत एक घर में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई जो अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी वायरल हो रहा है। आपने अब तक ऐसा कोई वीडियो शायद ही देखा होगा जिसमें पिटबुल से हारकर तेंदुए को जाना वहां से भागना पड़ा।

ये भी पढ़ें-

स्कूल की लड़कियों के बीच हुआ झगड़ा मगर अंकल ने लूटा इंटरनेट यूजर्स का ध्यान, देखें Video

ये तो बच्चों के साथ अन्याय है! छत पर लगे झूले की तस्वीर हुई वायरल तो लोगों ने भी किया रिएक्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।