1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस घर में चोर आएगा तो सदमा लेकर ही जाएगा, Video देखकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

इस घर में चोर आएगा तो सदमा लेकर ही जाएगा, Video देखकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 20, 2024 03:39 pm IST,  Updated : Nov 20, 2024 03:39 pm IST

एक घर के अंदर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उस वीडियो को देखने के बाद आपको बहुत ही तगड़ा झटका लगेगा क्योंकि ऐसा कुछ देखने की उम्मीद आपने भी नहीं की होगी।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

हर दिन लोग अपने-अपने अकाउंट से सोशल मीडिया साइट्स पर कई वीडियो को पोस्ट करते हैं। उन वीडियो में से जो लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब हो जाते हैं, वो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया साइट्स पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे कई वीडियो देखे ही होंगे। जुगाड़ के कई वीडियो अब तक सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। इसके अलावा लड़ाई, डांस, खतरनाक स्टंट और स्टंट के बाद हुए हादसे के भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। लेकिन अभी एक अलग वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक घर के अंदर अलमारी रखा हुआ है। वहीं अलमारी है जो आपके घर में भी होगा। वीडियो रिकॉर्ड करने वाला शख्स उसके करीब जाता है और फिर अलमारी का दरवाजा खोलता है। अलमारी का दरवाजा खुलते ही हर कोई हैरान कर देने वाली चीज दिखती है। दरअसल वो कोई अलमारी नहीं था बल्कि अलमारी के दरवाजे को शौचालय के दरवाजे के तौर पर लगाया हुआ था। उस दरवाजे को खोलते ही अंदर शौचालय नजर आता है। अब सोचिए कोई चोर चोरी के इरादे से आए और अलमारी को खोले तो फिर उसे सदमा ही लगेगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो 50 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये टेक्नोलॉजी इंडिया से बाहर नहीं जानी चाहिए किसी भी हालत में। दूसरे यूजर ने लिखा- कितने तेजस्वी लोग हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- वाह प्रभु क्या इनोवेशन है, मेरा देश बदल रहा है। चौथे यूजर ने लिखा- चोर बेहोश हो जाएगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- कैसे कैसे लोग हैं।

ये भी पढ़ें-

रेल की पटरी पर बैठकर शख्स ने हाथ से तोड़े पत्थर, Video देखकर आप हो जाएंगे हैरान

कार में सनरूफ होने से शख्स को हो गया भारी नुकसान, Video देखकर समझ में आएगा पूरा मामला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।