1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अरे चौकीदार साहब आप भी! आर्केस्ट्रा में बार-बालओं संग जमकर किया डांस, वर्दी का भी नहीं रखा ख्याल

अरे चौकीदार साहब आप भी! आर्केस्ट्रा में बार-बालओं संग जमकर किया डांस, वर्दी का भी नहीं रखा ख्याल

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 20, 2024 10:47 am IST,  Updated : Nov 20, 2024 10:47 am IST

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक चौकीदार वर्दी में ही डांस स्टेज पर बार-बालाओं के साथ डांस कर रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल हो रहे वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : INDIA TV

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो या फिर तस्वीरें वायरल हो जाती हैं जिन्हें देखने के बाद लोगों का हैरान होना तय है। आप भी किसी न किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर हर कुछ दिनों में आप ऐसे वीडियो देखते ही होंगे। अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे बिहार के सहरसा का बताया जा रहा है। वीडियो में जो नजारा दिखा उसे देखने के बाद आप पूरी तरह से हैरान होने वाले हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम चल रहा है। उस प्रोग्राम में कुछ लड़कियां स्टेज पर डांस कर रही हैं। उन्हीं लड़कियों के बीच मुस्कुराते हुए चौकीदार भी नजर आता है। उनका हाथ पकड़कर उनके साथ मजे से डांस करते दिखे। इसके बाद वो हटने लगते हैं मगर जब एक लड़की जब थोड़ा जोर देती है तो उसके साथ अंग्रेजी डांस वाला स्टेप करने लगते हैं। इस पूरे वीडियो में उनके चेहरे पर एक अलग ही मुस्कान देखने को मिली।

यहां देखें वायरल वीडियो

कहां का है यह वायरल वीडियो?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो सहरसा के महिषी थाना क्षेत्र के महिशरो पंचायत के बलुवाहा का बताया जा रहा है और वीडियो में नजर आ रहा चौकीदार विजय पासवान है जो वर्दी में ही बार-बालाओं के साथ डांस कर रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक यह वीडियो 17 नवंबर का है जब कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित मेले में डांस प्रोग्राम का आयोजन किया गया था। इस वायरल विडियो के संबंध में पूछे जाने पर महिषी थाना अध्यक्ष अमरनाथ कुमार ने बताया कि इस तरह के प्रोग्राम की अनुमति नही दी गई थी। चौकीदार को सिर्फ मेले की देख-रेख की जिम्मेदारी दी गई थी। वीडियो वायरल होने के बाद वरीय पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में भी यह मामला आया है। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम की अनुमति अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा दी गई थी मगर वहां आर्केस्ट्रा कराया गया। हालांकि इंडिया टीवी इस वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

(संजीव कुमार की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें-

बच्चे के साथ बाइक पर फूड डिलीवर करती दिखी मां, Video देख लोगों ने बताया - 'आज की झांसी की रानी'

96 लाख का कर्ज लेने वाले लड़के को भूल तो नहीं गए? नहीं याद तो Video में देख लीजिए, अब लड़की के साथ बना रहा रील

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।