1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 96 लाख का कर्ज लेने वाले लड़के को भूल तो नहीं गए? नहीं याद तो Video में देख लीजिए, अब लड़की के साथ बना रहा रील

96 लाख का कर्ज लेने वाले लड़के को भूल तो नहीं गए? नहीं याद तो Video में देख लीजिए, अब लड़की के साथ बना रहा रील

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Nov 19, 2024 11:13 pm IST,  Updated : Nov 19, 2024 11:13 pm IST

96 लाख का कर्ज लेने वाले लड़के का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह एक लड़की के साथ रील बनाते हुए नजर आ रहा है।

लड़की के साथ रील बनाते हुए दिखा हिमांशु मिश्रा- India TV Hindi
लड़की के साथ रील बनाते हुए दिखा हिमांशु मिश्रा Image Source : SOCIAL MEDIA

गेमिंग ऐप से 96 लाख का कर्ज होने का दावा करने वाला लड़का हिमांशु मिश्रा तो आपको याद ही होगा। हालांकि बाद में उसकी सारी बातें फर्जी निकली थीं। अगर आप उसे भूल गए हैं तो इस वीडियो को देख लीजिए आपको वह तुरंत याद आ जाएगा और उसके सारे नाटक भी आपकी आंखों के सामने आ जाएंगे। हाल में उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहा है। जिसमें वह एक लड़की के साथ रील बनाते हुए नजर आ रहा है। 

लड़की के साथ रील बनाते हुए वीडियो हुआ वायरल

वीडियो में हिमांशु एक लड़की के साथ सोफे पर बैठा हुआ नजर आ रहा है। वहीं, लड़की  एक्टिंग करते हुए एक भोजपुरी गाने पर लिप सिंक कर रही है। दोनों कैमरे के सामने रील बना रहे हैं। हिमांशु का वीडियो वायरल होते ही वीडियो के कमेंट बॉक्स में लोगों के कमेंट्स की बौछार होने लगी। किसी ने उसे फ्रॉड बताया तो किसी उसके करतूतों की याद दिलाई। कई लोगों ने तो उसका खूब मजाक उड़ाया और कहा कि शायद इसी के चक्कर में हिमांशु ने 96 लाख कर्ज ले लिया था।

लोगों ने कमेंट कर लड़के का उड़ाया मजाक

हिमांशु के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @JaikyYadav16 नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसे अब तक 22.3K व्यूज और 584 लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है और हिमांशु की जमकर खिल्ली उड़ाई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा - आजकल ऐसे ही छपरी और फ्रॉड लोग तरक्की कर रहे हैं। दूसरे ने लिखा - देश में बहुत ही तेजस्वी लोग हैं, फर्जी लोगों का ही बोलबाला है, 96 लाख गेम में ऐसे ही हारा है। तीसरे ने लिखा - यही तो था वो गेम, आप सब लोग गलत समझ गए। असली पैसा तो इसमें उड़ाया गया है। कोई भी इतना बड़ा पागल नहीं है, जो 96 लाख रुपए ऑनलाइन गेमिंग में उड़ा दे। यहां भाई को असली मजा आ रहा था।

ये भी पढ़ें:

ऑटो के पीछे शख्स ने लिखवा डाला जीवन का फलसफा, वायरल फोटो देख लोग लेने लगे मजे

'यूं ही गाय को मां नहीं कहते', गौ माता के इस Video को देख लोगों ने कही ये बात

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।