1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रेल की पटरी पर बैठकर शख्स ने हाथ से तोड़े पत्थर, Video देखकर आप हो जाएंगे हैरान

रेल की पटरी पर बैठकर शख्स ने हाथ से तोड़े पत्थर, Video देखकर आप हो जाएंगे हैरान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 20, 2024 02:47 pm IST,  Updated : Nov 20, 2024 02:47 pm IST

एक शख्स ने रेल की पटरी पर बैठकर ऐसी ताकत दिखाई जिसे देखने के बाद आप पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे। शख्स ने जो किया वैसा करना हर किसी के बस की बात नहीं है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में मौजूद हर इंसान के पास कुछ न कुछ टैलेंट तो होता ही है। किसी की आवाज बहुत सुरीली होती है तो कोई बहुत ही गजब का डांस करता है। किसी का दिमाग बहुत तेज होता है और उसे दुनिया की अधिकतर चीजों के बारे में पता होता है तो कोई खेल में बहुत ही शानदार होता है। इसी तरह एक शख्स ने अपनी ताकत को दिखाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी क्योंकि उसने जो किया, वैसा कुछ आपने सिर्फ फिल्मों में ही देखा होगा।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक शख्स अपने एक पैर के चप्पल को उतारकर उसे पटरी पर रखता है और फिर उस पर बैठ जाता है। वीडियो में नजर आने वाले शख्स के बायां हाथ पूरी तरह से विकसित नहीं हो पाया और उसके उसी हाथ में गजब की ताकत है। वो पटरी के पास रखे एक पत्थर को उठाता है, पटरी पर टिकाता है और बाएं हाथ से मारकर उसे तोड़ने लगता है। कुछ बार मारने के बाद वो पत्थर को तोड़ देता है। ऐसा वो कई पत्थरों के साथ करके दिखाया है। इस तरह पत्थर को तोड़ना हर किसी के बस की बात नहीं है। हैरानी यह देखकर होती है कि उसे दर्द का जरा सा भी एहसास नहीं होता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Gulzar_sahab नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इस बंदे का हाथ है या हथौड़ा?' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये मर्द का हाथ है कातिया। दूसरे यूजर ने लिखा- ईश्वरीय वरदान है। तीसरे यूजर ने लिखा- अजीब बात है, इसके चोट नहीं लग रही है। एक अन्य यूजर ने लिखा- देखने के बाद एक बार भी आंखें नहीं हटी।

ये भी पढ़ें-

कार में सनरूफ होने से शख्स को हो गया भारी नुकसान, Video देखकर समझ में आएगा पूरा मामला

भंडारे में लड़के ने दिखाया अपना अनोखा टैलेंट, Video देखने के बाद आप भी हो जाएंगे दंग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।