1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कार में सनरूफ होने से शख्स को हो गया भारी नुकसान, Video देखकर समझ में आएगा पूरा मामला

कार में सनरूफ होने से शख्स को हो गया भारी नुकसान, Video देखकर समझ में आएगा पूरा मामला

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 20, 2024 11:52 am IST,  Updated : Nov 20, 2024 11:54 am IST

एक शख्स ने सड़क के किनारे अपनी कार खड़ी कर दी और कुछ देर बाद ही कुछ ऐसा हुआ जिसके कारण उसका भारी नुकसान हो गया। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
बंदर ने कार का सनरूफ तोड़ दिया Image Source : SOCIAL MEDIA

भारत में सनरूफ वाले कार का अलग ही क्रेज है। जब कोई सनरूफ वाला कार खरीदता है तो अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को बड़े ही गर्व के साथ बताता है कि इस कार में सनरूफ भी है। लोगों को कार में सनरूफ वाला फीचर काफी पसंद है। आपने सड़क पर कई बार देखा भी होगा कि चलती गाड़ी में सनरूफ खोलकर बच्चे और बड़े लोग भी बाहर निकलते हैं और आनंद उठाते हैं। मगर एक शख्स के साथ ऐसा हुआ जिसके बाद अब वो सोचेगा कि उसने सनरूफ वाली कार क्यों ही खरीदी। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।

शख्स को हो गया नुकसान

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि सड़क के किनारे के कार खड़ी है। उस कार में सनरूफ भी है। तभी अचानक ऊपर एक बंदर नीचे कूदता है और वो कार के सनरूफ पर ही गिरता है। उसके गिरते ही कांच पूरी तरह से चकनाचूर हो जाता है। हालांकि इसमें बंदर को चोट नहीं लगता है और वो वहां से निकलकर अपना रास्ता नापते हुए निकल जाता है। यह देखने के बाद कार का मालिक भी सोच रहा होगा कि कार में सनरूफ नहीं होता तो आज मेरा इतना नुकसान नहीं होता। यह पूरी घटना CCTV में कैद हो गई जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @GaurangBhardwa1 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ले बे गया तेरा सनरूफ।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- एक बंदर सनरूफ से अंदर। दूसरे यूजर ने लिखा- घर की छत से भगाया तो गाड़ी का छत तोड़ दिया। तीसरे यूजर ने लिखा- 1 लाख से ज्यादा का नुकसान हो गया। एक अन्य यूजर ने लिखा- इतने आराम से गया जैसे कुछ हुआ न हो।

ये भी पढ़ें-

भंडारे में लड़के ने दिखाया अपना अनोखा टैलेंट, Video देखने के बाद आप भी हो जाएंगे दंग

अरे चौकीदार साहब आप भी! आर्केस्ट्रा में बार-बालओं संग जमकर किया डांस, वर्दी का भी नहीं रखा ख्याल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।