1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रील के नशे में चूर लड़की रेलवे स्टेशन की सीढ़ियों से गिरी, बचाने के लिए दौड़े लोग, Video देख यूजर्स ने लगाई फटकार

रील के नशे में चूर लड़की रेलवे स्टेशन की सीढ़ियों से गिरी, बचाने के लिए दौड़े लोग, Video देख यूजर्स ने लगाई फटकार

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Nov 19, 2024 10:13 pm IST,  Updated : Nov 19, 2024 10:13 pm IST

रील बनाने के लिए एक लड़की जानबूझकर रेलवे स्टेशन की सीढ़ियों से गिर पड़ी। जब लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने लड़की को जमकर खरी-खोटी सुनाया।

सीढ़ियों से लुढ़कते हुए गिरी लड़की- India TV Hindi
सीढ़ियों से लुढ़कते हुए गिरी लड़की Image Source : SOCIAL MEDIA

रील बनाने का नशा लोगों पर इस कदर चढ़ा हुआ है कि वे इसके लिए कुछ भी करने को तैयार हो जा रहे हैं। सारी हदों को पार करते हुए लोग आए दिन अपनी जान को खतरे में डाल रहे हैं। वायरल होने की खुमारी लोगों पर ऐसे लोगों पर एक दिन इतनी भारी पड़ेगी कि इसके लिए उन्हें जीवन भर पछतावा होगा। कुछ ऐसे ही अपनी जान से खिलवाड़ करती एक लड़की का रील बनाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को पूरा देखने के बाद आपको युवती पर बहुत गुस्सा आएगा। वीडियो को देख कई लोग उस पर भड़क गए और उसकी जमकर क्लास लगा दी। 

करोड़ों लोगों ने देखा यह वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की रेलवे स्टेशन की सीढ़ियों से लुढ़कते हुए नीचे गिर रही है। उसे गिरते हुए देख एक अंकल उसे बचाने के लिए उसे पकड़ने की कोशिश करते हैं। उनके अलावा कुछ अन्य लोग भी उस लड़की को बचाने के लिए दौड़ते हैं। लेकिन उनके करीब आते ही लड़की फौरन उठ खड़ी होती है और हंसने लगती है। यह देख लोगों को तब तक समझ आ गया कि वह रील बनाने के लिए ऐसा कर रही थी। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @hey_arti_01 नाम की यूजर ने शेयर किया है। जिसे अब तक 1 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा और 12 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।  

वीडियो देख सोशल मीडिया यूजर्स लड़की पर जमकर बरसे

युवती के सीढ़ियों से नीचे गिरने का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने उस लड़की को खूब खरी-खोटी सुनाई, क्योंकि लड़की ने यह सब कुछ रील बनाने के लिए किया था और उसका यह नाटक लोगों को जरा भी पसंद नहीं आया। लोगों ने लड़की के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा - यह पागलपन है। सार्वजानिक जगहों पर ऐसा करना बिल्कुल सही नहीं है। ऐसे लोगों पर फाइन लगाना चाहिए और हो सके तो इन्हें जेल की भी हवा खिलानी चाहिए। एक यूजर ने तो गुस्से में यहां तक लिख दिया कि, "काश ये ऐसे ही गिरते हुए ट्रेन के नीचे भी आ जाती।" दूसरे ने लिखा - "ऐसा करना पागलपन है और इन जैसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।"

ये भी पढ़ें:

ऑटो के पीछे शख्स ने लिखवा डाला जीवन का फलसफा, वायरल फोटो देख लोग लेने लगे मजे

'यूं ही गाय को मां नहीं कहते', गौ माता के इस Video को देख लोगों ने कही ये बात

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।