1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भंडारे में लड़के ने दिखाया अपना अनोखा टैलेंट, Video देखने के बाद आप भी हो जाएंगे दंग

भंडारे में लड़के ने दिखाया अपना अनोखा टैलेंट, Video देखने के बाद आप भी हो जाएंगे दंग

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 20, 2024 11:24 am IST,  Updated : Nov 20, 2024 12:04 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो को लोग अपने-अपने अकाउंट से पोस्ट कर रहे हैं और उस वीडियो को जब आप देखेंगे तो आप लड़के का टैलेंट देख हैरान हो जाएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन अलग-अलग वीडियो को लोग पोस्ट करते हैं और उन्हीं वीडियो में से जो अनोखे होते हैं, वो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। कभी डांस का वीडियो वायरल होता है तो किसी दिन लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है। इसके अलावा जुगाड़, स्टंट, टैलेंट, हादसे आदि के भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। मगर अभी उन सभी से हटके एक अलग वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि भंडारे का प्रसाद खाने के लिए कई लोग पात में बैठे हुए हैं। सभी पत्तल, दोने आदि का इंतजार कर रहे हैं। तभी कुछ लड़के यह बांटते हुए नजर आते हैं। उन लड़कों में सबसे आगे जो लड़का है वो दोने बांटता है। वो जिस स्पीड से लोगों को दोने देता है, उसे देखने के बाद आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। उसे देख ऐसा लगता है जैसे वो इसका रोज का काम है और इसमें वो माहिर हो चुका है। वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई मगर अभी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @terakyalenadena नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'MBBS- master in bhandara and bachelor of serving.' खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये डिग्री भी आसान नहीं है। दूसरे यूजर ने लिखा- कहां से क्रैश कोर्स किया। तीसरे यूजर ने लिखा- ये डिग्री बहुत कम लोगों के पास है। चौथे यूजर ने लिखा- मुझे इस MBBS डिग्री के बारे में पता नहीं था। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये डिग्री ऐसे ही नहीं मिलती, तजुर्बा है इनको ऐसे बांटने का।

ये भी पढ़ें-

अरे चौकीदार साहब आप भी! आर्केस्ट्रा में बार-बालओं संग जमकर किया डांस, वर्दी का भी नहीं रखा ख्याल

बच्चे के साथ बाइक पर फूड डिलीवर करती दिखी मां, Video देख लोगों ने बताया - 'आज की झांसी की रानी'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।