1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इतनी फ्लेक्सिबिलिटी कि देखने वाले की आंखें खुली की खुली रह जाए, Video आपको भी कर देगा हैरान

इतनी फ्लेक्सिबिलिटी कि देखने वाले की आंखें खुली की खुली रह जाए, Video आपको भी कर देगा हैरान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 19, 2024 01:32 pm IST,  Updated : Nov 19, 2024 01:32 pm IST

सड़क पर एक शख्स अपनी बाइक से उतरता हुआ और फिर से उस पर चढ़ता हुआ दिखता है। मगर इस दौरान जो नजारा दिखता है उसे देखने के बाद आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया वायरल वीडियो का एक चलता फिरता अड्डा है। यहां हर दिन कुछ न कुछ ऐसा मिल ही जाता है जो लोगों को हैरान कर देता है। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे कई वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स की गजब की फ्लेक्सिबिलिटी देखने को मिली। आप जब उसकी फ्लेक्सिबिलिटी देखेंगे तो आपको यकीन नहीं होगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक शख्स अपनी बाइक पर बैठा हुआ है। उसका चेहरा और छाती आगे की तरफ है। मगर उतरने के बाद जैसे ही वो खड़ा होता है तो वो हैरान कर देता है। दरअसल शख्स के कमर एक ऊपर का हिस्सा तो आगे की तरफ था मगर वो बाइक पर उल्टा बैठा हुआ था। बाइक से उतरकर फिर वो सही से बैठता है। यह देखने के बाद हर कोई हैरान हो जाता है कि एक शख्स के अंदर इतनी फ्लेक्सिबिलिटी कैसे हो सकती है। वीडियो में जब आप उस शख्स को बाइक से उतरते से पहले देखेंगे तो आपको यह बिल्कुल नहीं लगेगा कि वो उल्टा बैठा हुआ है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @TheBest_Viral नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'कैमरे में पैरानॉर्मल एक्टिविटी कैद हुई।' अब यह वीडियो कब का है और किस जगह का है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई। मगर खबर लिखे जाने तक वीडियो को 10 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है।

ये भी पढ़ें-

सड़क पर दो महिलाओं के बीच हुई लड़ाई, Video हुआ वायरल तो लोगों ने किए ऐसे कमेंट

भगवान ऐसी बेटी हर घर में दे! सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह Video जीत लेगा आपका दिल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।