1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. केकड़े की शक्तियों का ऐसा इस्तेमाल होते कभी देखा है? Video देखकर हो जाएंगे हैरान

केकड़े की शक्तियों का ऐसा इस्तेमाल होते कभी देखा है? Video देखकर हो जाएंगे हैरान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 19, 2024 11:04 am IST,  Updated : Nov 19, 2024 11:28 am IST

एक शख्स ने केकड़े से ऐसा काम करवाया जिसका अंदाजा आपने भी कभी नहीं किया होगा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोगों ने भी कमेंट किया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन अलग-अलग वीडियो को लोग अपने अकाउंट पर पोस्ट करते हैं और फिर उन्हीं वीडियो में से कुछ वायरल हो जाते हैं। जो वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचने में सफल हो जाते हैं, वही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी अलग-अलग वायरल वीडियो देखे ही होंगे। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख आप दंग भी होंगे और आपको हंसी भी आएगी।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक शख्स ने धागे या फिर पतली रस्सी से केकड़े को बांध दिया है और उसे छत से लटकाते हुए नीचे की तरफ भेज रहा है। केकड़ा जब नीचे पहुंच जाता है तो वहां गिरे एक कपड़े को वो अपने डंक से उन्हें पकड़ लेता है और इसके बाद शख्स उसे फिर से ऊपर खींचने लगता है। आपने अब तक किसी को केकड़े की शक्ति का इस तरह इस्तेमाल करते हुए नहीं देखा होगा। वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'केकड़े की शक्तियों का गलत इस्तेमाल।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 48 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- जो भी हो भाई ने सही दिमाग लगाया है। दूसरे यूजर ने लिखा- कितने तेजस्वी लोग रहते हैं यहां। तीसरे यूजर ने लिखा- केकड़ा मानव का केकड़ा दोस्त। एक यूजर ने लिखा- आज भाई ने सही दिमाग लगाया।

ये भी पढ़ें-

इसने ट्रैक्टर को तो मालगाड़ी बना दिया, Video देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

ऐसे दोस्त हों तो दुश्मनों की क्या जरूरत, Video देखने के बाद आप भी कहेंगे यही बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।