सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब कौन सा वीडियो देखने को मिल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन अलग-अलग वीडियो और पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। सोशल मीडिया पर अगर आपका अकाउंट है तो फिर आपकी फीड पर भी हर तरह के वायरल वीडियो आते होंगे। कभी लड़ाई का वीडियो वायरल होता है तो कभी डांस या फिर टैलेंट का वीडियो वायरल होता है। इसके अलावा जुगाड़ के भी काफी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। अभी कुछ ऐसा ही एक वीडियो में देखने को मिला।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक शख्स सड़क पर ट्रैक्टर चलाते हुए कहीं जा रहा है। मगर उसने अपने ट्रैक्टर के पीछे ट्रोला नहीं बल्कि अपना जुगाड़ लगा रखा है जो काफी लंबा है। उस जुगाड़ में काफी पहिए भी लगे हुए हैं और उसपर उसने अलग-अलग सामान को रखा हुआ है। वीडियो को देखने के बाद ऐसा लग रहा है जैसे वो ट्रैक्टर नहीं बल्कि कोई मालगाड़ी है। वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं मगर वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर itz_sahil_6.7 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इंडिया में स्वागत है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट में लिखा- इंडियन ट्रैक्टर की ताकत। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई घर रह गया, वो भी ले जाओ। तीसरे यूजर ने लिखा- ट्रैक्टर है या रेल गाड़ी है।
ये भी पढ़ें-
ऐसे दोस्त हों तो दुश्मनों की क्या जरूरत, Video देखने के बाद आप भी कहेंगे यही बात
अरे बाप रे इतना सारा पैसा! वांछित अपराधी को पकड़ने के लिए राजस्थान पुलिस ने रखा "25 पैसे" का इनाम