1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शख्स ने खाली डिब्बे को भी काम का बना दिया, सोशल मीडिया पर दिखा जुगाड़

शख्स ने खाली डिब्बे को भी काम का बना दिया, सोशल मीडिया पर दिखा जुगाड़

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 15, 2024 01:33 pm IST,  Updated : Nov 15, 2024 01:33 pm IST

एक शख्स ने खाली डिब्बे के साथ ऐसा जुगाड़ किया जिसे देखकर आप पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे। सोशल मीडिया पर उसका पोस्ट वायरल हो रहा है। आइए आपको इस अनोखे जुगाड़ के बारे में बताते हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह जुगाड़ Image Source : SOCIAL MEDIA

हर दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ न कुछ नया और अनोखा देखने को मिल ही जाता है। लोगों को जहां कुछ अनोखा दिखता है या फिर कई लोग खुद अनोखा कुछ बनाकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। आप अगर सोशल मीडिया साइट्स पर एक्टिव रहते हैं तो उन सभी वीडियो, फोटो और पोस्ट को आप भी देखते ही होंगे। सोशल मीडिया पर हर दिन एक या फिर दो जुगाड़ बहुत ही आसानी से देखने को मिल जाते हैं। अभी भी एक जुगाड़ देखने को मिला जो बहुत ही गजब का है।

शख्स ने खाली डिब्बे से क्या बनाया?

आप सभी के घर में अलग-अलग डिब्बे तो होंगे। कई बार जब वो डिब्बे पुराने हो जाते हैं या फिर उनका इस्तेमाल नहीं होता है तो लोग फेंक देते हैं। लेकिन एक आदमी ने उसी खाली डिब्बे को इलेक्ट्रिक बोर्ड बना दिया है। वायरल हो रहे पोस्ट में नजर आ रहा है कि तेल के खाली डिब्बे में जगह बनाकर शख्स ने उसमें स्विच लगाया है। एक जगह पर लाइट का इंडिकेटर भी लगाया है जो बता रहा है कि शख्स का जुगाड़ सही से काम कर रहा है। इसके अलावा उसने एक बल्ब भी लगाया है जो जलता हुआ दिख रहा है।

यहां देखें वायरल पोस्ट

आपने अभी जो पोस्ट देखा उसे इंस्टाग्राम पर 100k.electrician नाम के अकाउंट की तरफ से किया गया है। पोस्ट देखने के बाद काफी लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ये इंडिया वालों का कमाल है। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई ऐसा बोर्ड मैंने भी बनाया है। तीसरे यूजर ने लिखा- इस कारीगर को 101 रुपये से सम्मानित किया जाए। चौथे यूजर ने लिखा- इसका प्रथम आविष्कार मैंने किया था भाई। एक अन्य यूजर ने लिखा- 150 रुपया देगा।

ये भी पढ़ें-

बहूरानी ने मिर्ची काटने की बताई निंजा टेक्निक, लोगों ने Video देखा तो कमेंट करके लेने लगे मजे

बस 19-20 का ही तो फर्क है! शख्स का मोबाइल देखने के बाद आपको भी लगेगा झटका, देखें वायरल Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।