1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बहूरानी ने मिर्ची काटने की बताई निंजा टेक्निक, लोगों ने Video देखा तो कमेंट करके लेने लगे मजे

बहूरानी ने मिर्ची काटने की बताई निंजा टेक्निक, लोगों ने Video देखा तो कमेंट करके लेने लगे मजे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 15, 2024 12:37 pm IST,  Updated : Nov 15, 2024 01:28 pm IST

सोशल मीडिया पर जुगाड़ का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट सेक्शन में मजे लेते हुए मजेदार कमेंट्स करने लगे।

Screen Grab- India TV Hindi
महिला ने मिर्च काटने के लिए भी लगाया जुगाड़ Image Source : SOCIAL MEDIA

हमारे देश में जुगाड़ करने वाले लोगों की कोई कमी नहीं है। हर दिन लोग अलग-अलग चीजों में कोई न कोई जुगाड़ करते ही रहते हैं। वहीं कई लोग तो जुगाड़ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी करते हैं जिसमें से कुछ लोगों का वीडियो वायरल भी हो जाता है। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो फिर उन वायरल वीडियो को आप भी देखते ही होंगे। अभी एक नया जुगाड़ का वीडियो वायरल हो रहा है मगर वीडियो को देखने के बाद लोगों ने तारीफ करने की जगह मजे लेने लगे।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि एक महिला मिर्च काटने की तैयारी में है। इसके बाद वो अंगूठा दिखाकर इशारे में बताती है कि चाकू से अंगूठा कट सकता है। इसके बाद वो जुगाड़ लगाती है और आइसक्रीम स्टिक को अपने अंगूठे के नीचे लगाकर रबड़ लगा देती है। इसके बाद वो बड़े ही आराम से मिर्ची काटने लगती है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों के कमेंट्स बताने से पहले आप एक बार उस वीडियो को देख लीजिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर sangita_kitchen3 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'स्मार्ट बहू रानी, मिर्ची काटने की निंजा टेक्निक।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हम तो छोटी कैंची से काटते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- कैंची से काटो, जुगाड़ क्या लगाना। तीसरे यूजर ने लिखा- नीचे कटोरी रख के काट ले, इतनी क्रिएटिविटी की क्या जरूरत। चौथे यूजर ने लिखा- इसके लिए ही चॉपिंग बोर्ड होते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- चॉपिंग बोर्ड ले आ, जुगाड़ को जाने दे।

ये भी पढ़ें-

बस 19-20 का ही तो फर्क है! शख्स का मोबाइल देखने के बाद आपको भी लगेगा झटका, देखें वायरल Video

भाई ने क्या ही दिमाग लगाया है! चूहे को पकड़ने के लिए अपनाया ऐसा तरीका जो पहले नहीं देखा होगा, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।