1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भाई ने क्या ही दिमाग लगाया है! चूहे को पकड़ने के लिए अपनाया ऐसा तरीका जो पहले नहीं देखा होगा, देखें Video

भाई ने क्या ही दिमाग लगाया है! चूहे को पकड़ने के लिए अपनाया ऐसा तरीका जो पहले नहीं देखा होगा, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 15, 2024 11:14 am IST,  Updated : Nov 15, 2024 11:14 am IST

एक मजेदार वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान भी होंगे और आपको हंसी भी आएगी। वहीं कई लोगों ने कमेंट भी किया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या देखने को मिल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन अलग-अलग वीडियो और फोटो वायरल होते रहते हैं। आप भी सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो और फोटो तो देखते ही होंगे जो वायरल होते हैं। कभी लड़ाई करते लोगों का वीडियो वायरल होता है तो कभी मजेदार फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हंसने लगेंगे। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में मजेदार क्या है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक शख्स किसी तरह के तेल को रूई में लगाकर एक सफेद रंग के पाइप के बीच में लगा देता है और उसके बाद कैमरे को उसकी तरफ लगाकर इंतजार करता है। कुछ देर बाद एक चूहा भागते हुए आता है और उस पाइप के जरिए ऊपर चढ़ने लगता है। इसके बाद चूहा जब वहां पहुंचता है जहां तेल लगा हुआ था, तो वो फिसलने लगता है और उससे ऊपर नहीं चढ़ पाता है। यही कारण है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @terakyalenadena नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'भाई ने अपने दिमाग का 100% इस्तेमाल किया है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 71 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अरे चिपका दिया बेचारे को। दूसरे यूजर ने लिखा- एक चूहे के लिए CIA लेवल का दिमाग लगा दिया। तीसरे यूजर ने लिखा- ये टेक्निक बढ़िया है इन्हें पकड़ने के लिए। एक अन्य यूजर ने लिखा- इस तरह हमें भी यूज करना चाहिए।

ये भी पढ़ें-

ऑनलाइन ठगी के लिए ठग ने पुलिसवाले की ही कर दिया वीडियो कॉल, उसके बाद जो हुआ आप खुद Video में देखें

आग को अपने इशारे पर लड़की ने नचाया, Video देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।