1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आग को अपने इशारे पर लड़की ने नचाया, Video देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी

आग को अपने इशारे पर लड़की ने नचाया, Video देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 14, 2024 06:42 pm IST,  Updated : Nov 14, 2024 06:42 pm IST

अभी जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा क्योंकि एक लड़की ने आगे को जिस तरह नचाया है, वैसा हर किसी के बस की बात नहीं होती है।

Screen Grab- India TV Hindi
लड़की ने आग के साथ दिखाए गजब के करतब Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हर दिन अपने यूजर्स को हैरान करता  रहता है क्योंकि सोशल मीडिया साइट्स पर हर दिन ऐसे कई वीडियो वायरल होते हैं। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं और दिन में थोड़ा समय भी रील्स आदि देखते हैं तो फिर ऐसे कई वीडियो आपने भी देखे होंगे। कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी दूसरा वीडियो वायरल होता है। लेकिन अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद आप पूरी तरह से हैरान होने वाले हैं।

लड़की का वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक लड़की टेबल पर बैठी है और उसके दोनों हाथों में दो स्टीक है। एक में आग जल रही है। सबसे पहले लड़की उस स्टिक को अपने पंजों में लाती है और फिर उसे आगे को अपने हाथों से करते हुए छाती पर, फिर दूसरे हाथों तक और फिर दूसरे स्टिक तक पहुंचाती है। यह बिल्कुल वैसा था जैसे कोई बॉलीबॉल के साथ करतब दिखाता है। इसके बाद लड़की उस स्टिक को आग के साथ मुंह में डालती है और फिर मुंह से आग निकालते हुए दूसरे स्टिक में आग लगाती है। इसके बाद वो जिस तरह से अपने शो को खत्म करती है, वो भी जबरदस्त था। आप वीडियो में देखिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @FrankKane11 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'फायरप्ले फ्राइडे।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- यह कमाल का और डरावना था। दूसरे यूजर ने लिखा- कमाल है, मैं कभी नहीं कर सकती। एक अन्य यूजर ने लिखा- वो इसने बढ़िया किया, मैंने कई बार देखा।

ये भी पढ़ें-

Viral: दीवार पर लिखी बात को पढ़कर लोगों ने जमकर लिए मजे, बोले- 'इंसानियत बनी रहे'

आंटी जी के दिमाग को तो सलाम है, वायरल Video को देखने के बाद आप भी जुगाड़ की तारीफ करेंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।