1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बस 19-20 का ही तो फर्क है! शख्स का मोबाइल देखने के बाद आपको भी लगेगा झटका, देखें वायरल Video

बस 19-20 का ही तो फर्क है! शख्स का मोबाइल देखने के बाद आपको भी लगेगा झटका, देखें वायरल Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 15, 2024 11:31 am IST,  Updated : Nov 15, 2024 11:37 am IST

एक वीडियो अभी वायरल हो रहा जिसमें शख्स अपने फोन को अनरैप करता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो की शुरुआत और उसके अंत में एक बड़ा फर्क देखने को मिलेगा जो आपको जोर का झटका देगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन अलग-अलग वीडियो को लोग अपने-अपने अकाउंट से पोस्ट करते हैं और फिर जो वीडियो सबसे अलग और अनोखा होता है, वो वायरल हो जाता है। इसके बाद आपको वहीं एक वीडियो अलग-अलग अकाउंट से पोस्ट हुआ भी देखने को मिलता है। आप अगर सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने ऐसे तमाम वीडियो देखे होंगे। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसका अंत आपको पूरी तरह से हैरान कर देगा।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

हर दिन कई लोग नया फोन खरीदते हैं और उसमें से कुछ लोग अपने नए फोन को अनरैप करते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। ऐसा ही एक शख्स ने किया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो की शुरुआत में नजर आता है कि शख्स ने iPhone खरीदा है। फोन का बॉक्स वैसा ही दिखता है। इसके बाद फोन का बैक भी बिल्कुल iPhone की तरह ही दिखता है। मगर सामने से देखते ही पता चलता है कि वह एक की-पैड फोन है। यही कारण है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @MyWishIsUs नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बस 19-20 का ही तो फर्क है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 51 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वक्त बदल दिया, जज्बात बदल दिया, एक बार में ही। दूसरे यूजर ने लिखा- पर ये तो धोखा है। तीसरे यूजर ने लिखा- नहीं 19-20 का नहीं है। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये कुछ ज्यादा ही फर्क है।

ये भी पढ़ें-

भाई ने क्या ही दिमाग लगाया है! चूहे को पकड़ने के लिए अपनाया ऐसा तरीका जो पहले नहीं देखा होगा, देखें Video

ऑनलाइन ठगी के लिए ठग ने पुलिसवाले की ही कर दिया वीडियो कॉल, उसके बाद जो हुआ आप खुद Video में देखें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।