1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसे दोस्त हों तो दुश्मनों की क्या जरूरत, Video देखने के बाद आप भी कहेंगे यही बात

ऐसे दोस्त हों तो दुश्मनों की क्या जरूरत, Video देखने के बाद आप भी कहेंगे यही बात

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 19, 2024 09:12 am IST,  Updated : Nov 19, 2024 09:12 am IST

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको हंसी भी आएगी और आप यह भी कहेंगे कि ऐसे दोस्त से तो दुश्मन ही अच्छे हैं। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में अधिकतर लोगों के हाथ में आपको स्मार्ट फोन देखने को मिल जाएगा। और जिन लोगों के पास स्मार्टफोन है उनमें से अधिकतर लोग आपको सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर मिल ही जाएंगे। आप भी शायद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आपको यह तो पता ही होगा कि सोशल मीडिया पर हर दिन अलग-अलग कई वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हंसने को मजबूर हो जाएंगे।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि एक साइकिल पर चार लड़के बैठे हुए हैं। एक सीट पर बैठा है, दूसरा पीछे कैरियर पर बैठा हुआ है, तीसरे डंडे पर बैठा हुआ है और चौथा हैंडल पर बैठा हुआ है। साइकिल को कुछ दूर तक चलाने के बाद तीन लड़के उतर जाते हैं और हैंडल पर बैठा लड़का साइकिल के साथ आगे चला जाता है। कुछ दूर जाने के बाद साइकिल के साथ वो नीचे गिर जाता है और बाकी सब उसे देखकर हंसने लगते हैं। वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी नहीं मिली मगर अभी यह वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ऐसे ऐसे दोस्त हों तो दुश्मन की क्या जरूरत।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 20 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- बच्चे भगवान के साथ साथ शैतान का भी रूप होते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- मेरे ऐसे ही दोस्त हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- बचपन की यादें, ऐसा अकसर होता था। एक अन्य यूजर ने लिखा- कितने बदमाश दोस्त हैं।

ये भी पढ़ें-

अरे बाप रे इतना सारा पैसा! वांछित अपराधी को पकड़ने के लिए राजस्थान पुलिस ने रखा "25 पैसे" का इनाम

कैमरा ऑफ होने के धोखे में शख्स ने इंटरव्यू में कर दी अजीब हरकत, Video हो रहा है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।