1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. नाले में नहाते पुनीत सुपरस्टार का Video हुआ वायरल, लोग बोले- 'यमराज जी बुला रहे हैं'

नाले में नहाते पुनीत सुपरस्टार का Video हुआ वायरल, लोग बोले- 'यमराज जी बुला रहे हैं'

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 18, 2024 05:47 pm IST,  Updated : Nov 18, 2024 05:47 pm IST

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पुनीत सुपरस्टार का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपका उस पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।

Screen Grab- India TV Hindi
नाले में नहाता हुआ पुनीत सुपरस्टार Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में सोशल मीडिया का इस्तेमाल लगभग हर कोई करता है। इस देश में कुछ प्रतिशत लोगों को छोड़ दिया जाए तो बची हुई पूरी आबादी आपको सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर मिल ही जाएगी। अब जितने भी लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हैं, उन्होंने कभी न कभी पुनीत सुपरस्टार का कोई न कोई वीडियो तो देखा ही होगा। और अगर नहीं देखा है तो आपने कभी न कभी उस शक्स का नाम तो सुना ही होगा। अलग-अलग मीम में लोग उसके क्लिप का भी इस्तेमाल करते हैं। अभी सोेशल मीडिया पर उसका एक वीडियो वायरल हो रहा है।

पुनीत सुपरस्टार का ये वाला वीडियो देखा?

सोशल मीडिया पर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक नाला है। उसके तुरंत बाद उस नाले में से चिल्लाते हुए पुनीत सुपरस्टार बाहर निकलता है। इसके बाद उसी नाले में उछल कूद करते हुए अपनी टी-शर्ट को फाड़ देता है। इसके बाद वो नाले के पानी में ऐसे डुबकी लगाता है जैसे वो नदी में नहा रहा है। इतना करके वो नाले से बाहर निकल जाता है। 

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @BabaXwale नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इसका मानसिक संतुलन हिल गया है क्या? इसको सुपरस्टार किसने बनाया यार।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- व्यूज पाने के लिए कहीं बिमारी न हो जाए। दूसरे यूजर ने लिखा- यमराज जी बुला रहे हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- कहां से आते हैं ऐसे-ऐसे लोग। एक अन्य यूजर ने लिखा- आजकल लोग फेम पाने के लिए देखो क्या-क्या करते हैं।

ये भी पढ़ें-

चाचा विधायक हैं तो पुराना हो गया, अब नया अंदाज लेकर आया यह शख्स, देखें Photo

शिकार करने आए तेंदुए से भिड़ गया पिटबुल, Video के देखें अंत में किसकी हुई जीत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।