1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भगवान ऐसी बेटी हर घर में दे! सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह Video जीत लेगा आपका दिल

भगवान ऐसी बेटी हर घर में दे! सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह Video जीत लेगा आपका दिल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 19, 2024 12:01 pm IST,  Updated : Nov 19, 2024 12:01 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपना दिल हार बैठेंगे। वीडियो को देखने के बाद आपके चेहरे पर एक मुस्कान का आना तय है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

हर दिन लोग अलग-अलग वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते रहते हैं और उन्हीं वीडियो में से कुछ सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। आमतौर पर हंसाने और हैरान कर देने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं मगर कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो वायरल हो जाते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग अपना दिल हार बैठते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसकी शुरुआत में नजर आता है कि बच्ची अपने पापा को समझाते हुए कहती है, 'मारना नहीं, मारना नहीं।' अभी बच्ची बोल ही रही थी कि उसके पापा उसकी मम्मी को मारने की और उसकी मां चोट लगने की एक्टिंग करते हैं। यह देखते ही बच्ची को गुस्सा आता है और वो अपने पापा को चाटा मारती है और कहती है, 'पापा मम्मी को मारना नहीं।' इसके बाद उसके पापा फिर से मारने की एक्टिंग करते हैं और बच्ची फिर से मारते हुए कहती है 'गंदी बात' और अपना गुस्सा दिखाने लगती है। पूरे वीडियो में ऐसा ही होते हुए नजर आ रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Gulzar_sahab नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'भगवान ऐसी बेटी हर घर में दे।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 68 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बेटियों के बिना आंगन सूना है। दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत बढ़िया गुड़िया। वहीं कई यूजर्स ने अलग-अलग इमोजी को शेयर कर अपना रिएक्शन दिया है।

ये भी पढ़ें-

केकड़े की शक्तियों का ऐसा इस्तेमाल होते कभी देखा है? Video देखकर हो जाएंगे हैरान

इसने ट्रैक्टर को तो मालगाड़ी बना दिया, Video देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।