1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सड़क पर दो महिलाओं के बीच हुई लड़ाई, Video हुआ वायरल तो लोगों ने किए ऐसे कमेंट

सड़क पर दो महिलाओं के बीच हुई लड़ाई, Video हुआ वायरल तो लोगों ने किए ऐसे कमेंट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 19, 2024 12:54 pm IST,  Updated : Nov 19, 2024 12:54 pm IST

एक लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दो महिलाएं आपस में लड़ाई करती हुई नजर आ रही हैं तो वहीं कुछ लोग खड़े होकर उन्हें लड़ते हुए देख रहे हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
दो महिलाओं के बीच हुई लड़ाई Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में बहुत ही कम लोग ऐसे होंगे जिन्हें सोशल मीडिया के बारे में पता नहीं है या फिर जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मौजूद नहीं हैं। आप भी शायद सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते ही होंगे। अगर ऐसा है तो फिर आप जानते ही होंगे कि सोशल मीडिया पर हर दिन अलग-अलग वीडियो वायरल होते हैं। डांस, जुगाड़ के साथ ही साथ लड़ाई के भी कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है मगर यह मेट्रो की लड़ाई का नहीं बल्कि सड़क की लड़ाई का वीडियो है। 

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

सोशल मीडिया पर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक महिला सड़क पर खड़ी है जो गुस्से में नजर आ रही है। उसके साथ एक बच्ची भी खड़ी है। इसके बाद वो अपने पैर से चप्पल निकालती है और सामने खड़ी दूसरी महिला के पास जाकर उसे चप्पल से मारने लगती है। कुछ देर तक दूसरी महिला इंतजार करती है और खुद को संभालने के बाद वो प्रहार करना शुरू करती है। इसके बाद दोनों लड़ाई करने लगते हैं जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं कई लोग खड़े होकर इस लड़ाई को देखते हुए नजर आए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @DesiMemesTweets नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 10 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- आंटी ने कितनी शांति से एंट्री ली। दूसरे यूजर ने लिखा- देसी महिलाओं की लड़ाई नेक्स्ट लेवल होती है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये लड़ाई कर क्यों रहे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- मुझे बड़ा मजा आता है महिलाओं की लड़ाई देखने में।

ये भी पढ़ें-

भगवान ऐसी बेटी हर घर में दे! सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह Video जीत लेगा आपका दिल

केकड़े की शक्तियों का ऐसा इस्तेमाल होते कभी देखा है? Video देखकर हो जाएंगे हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।