1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हाथ वाले तराजू के साथ इस तरह किया जाता है हेर-फेर, वायरल Video देख हो जाएंगे हैरान

हाथ वाले तराजू के साथ इस तरह किया जाता है हेर-फेर, वायरल Video देख हो जाएंगे हैरान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 15, 2024 03:50 pm IST,  Updated : Nov 15, 2024 03:50 pm IST

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो आपके बड़े काम की साबित हो सकता है। वीडियो को देखने के बाद आप पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे क्योंकि आप उस ट्रिक को नहीं जानते होंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वैसे तो हर दिन हंसी मजाक वाले कई वीडियो वायरल होते हैं। अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपका अकाउंट है तो फिर आप भी उन वीडियो को देखते होंगे। उन्हीं वीडियो के बीच में कभी-कभी कोई ऐसा वीडियो सामने आ जाता है जो लोगों के बड़े काम का होता है और उन्हें उससे पहले उसकी जानकारी नहीं होती है। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें हाथ वाले तराजू का एक ट्रिक अंकल ने बताया है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या देखने को मिला।

अंकल ने बताई बड़े काम की बात

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक अंकल हाथ वाले तराजू के साथ कुछ सामान बेचने के लिए निकले हुए हैं। वो एक जगह बैठकर सामान को वजन कर रहे हैं। पहले तो वजन दोनों तरफ का बराबर दिखता है मगर जैसे ही वो एक तरफ के तराजू का हूक पहले की तरह करते हैं तो पता चलता है कि सामान कम था मगर फिर भी वजन बराबर दिख रहा था। आप एक बार उस वीडियो को देखिए ताकि आपको कोई ऐसा धोखा न दे पाए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @DesiMemesTweets नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'भाई साइंस का अलग लेवल पर यूज कर रहा है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 21 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- हैकर है भाई ये तो। तीसरे यूजर ने लिखा- गजब स्किल है।

ये भी पढ़ें-

बंदर और शख्स के बीच छीना-झपटी का यह Video देखा आपने? सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

शख्स ने खाली डिब्बे को भी काम का बना दिया, सोशल मीडिया पर दिखा जुगाड़

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।