1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बंदर और शख्स के बीच छीना-झपटी का यह Video देखा आपने? सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

बंदर और शख्स के बीच छीना-झपटी का यह Video देखा आपने? सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 15, 2024 02:45 pm IST,  Updated : Nov 15, 2024 02:45 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर आपको हंसी आने लगेगी। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन कुछ न कुछ नया और अनोखा वायरल होता रहता है। आप सोशल मीडिया के किसी भी साइट पर जाएंगे तो वहां आपको ऐसे कुछ वीडियो मिल ही जाएंगे जो वायरल हो रहे होते हैं। कभी लड़ाई का वीडियो वायरल होता है तो कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल हो जाता है। इसके अलावा भी तमाम तरह के वीडियो वायरल होते हैं। लेकिन अभी एक शख्स और बंदर के बीच छीना-झपटी का वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक शख्स बंदर को खाने के लिए देता है। बंदर उसके हाथ से ले लेता है और इससे पहले कि वो उसे पिंजरे में ला पाता, शख्स उसके हाथ से छीन लेता है। इसके बाद फिर से देता है और दोबारा वैसा ही करता है। इसके बाद दोनों के बीच उस पैकेट को लेकर छीन-झपटी चालू हो जाती है। अंत में बंदर अपनी स्पीड से जाती जाता क्योंकि वो पैकेट छीनकर तुरंत अपने मुंह से पकड़ लेता है। यही कारण है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर asemone_abii8881 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 28 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हाथ के स्पीड की प्रतियोगिता। दूसरे यूजर ने लिखा- स्पीड मैटर करता है भाई। तीसरे यूजर ने लिखा- हैकर VS हैकर। चौथे यूजर ने लिखा- यह काफी मजाकिया है।

ये भी पढ़ें-

शख्स ने खाली डिब्बे को भी काम का बना दिया, सोशल मीडिया पर दिखा जुगाड़

बहूरानी ने मिर्ची काटने की बताई निंजा टेक्निक, लोगों ने Video देखा तो कमेंट करके लेने लगे मजे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।