1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अंबानी से कम नहीं हैं हम! शर्मा जी के लड़के की शादी का कार्ड हो रहा है वायरल, पढ़कर हो जाएंगे लोट-पोट

अंबानी से कम नहीं हैं हम! शर्मा जी के लड़के की शादी का कार्ड हो रहा है वायरल, पढ़कर हो जाएंगे लोट-पोट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 19, 2024 02:47 pm IST,  Updated : Nov 19, 2024 02:47 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वेडिंग कार्ड वायरल हो रहा है जिसे आप पढ़ना शुरू करेंगे तो पूरा पढ़े बिना रुकेंगे नहीं। पूरे कार्ड को फनी अंदाज में डिजाइन किया गया है जिस कारण वह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वेडिंग कार्ड का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी मजेदार है। यहां एक से बढ़कर एक पोस्ट देखने को मिलते हैं जिसमें मजेदार वीडियो और फोटो होते हैं। उन फोटो और वीडियो को देखने के बाद लोग अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही पोस्ट देखने को मिला। उस पोस्ट में तीन फोटो है और तीनों फोटो एक वेडिंग कार्ड की हैं। उस कार्ड को पढ़ने के बाद आप हंसना शुरू करेंगे तो हंसी को रोक नहीं पाएंगे। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है जो आपको हंसने पर मजबूर कर देगा।

शादी का कार्ड हुआ वायरल

अभी जो कार्ड वायरल हो रहा है उसे पहले पार्ट में लिखा है, 'शर्मा जी का लड़का (यहां भी तुमसे आगे) Weds वर्मा जी का लड़की (जो इस हास्यास्पद हैशटैग #ShaVerma को एक्सप्लेन करती है।)' कार्ड के सबसे ऊपर लिखा है, 'हमने कितना खर्चा किया बस इस असाधारण कार्ड को देखें, अंबानी से कम नहीं हैं हम।' कार्ड के सबसे नीचे लिखा है, 'गिफ्ट मत लाइए प्लीज सिर्फ कैश दीजिए, हम 18 जूसर ग्राइंडर का क्या करेंगे।'

अब आपको बताते हैं कि दूसरे पेज पर क्या लिखा है। वहां लिखा है, 'अगर दीपिका रणवीर 6 फंक्शन कर सकते हैं, प्रियंका-निक 8 फंक्शन कर सकते हैं तो हम भी 2-3 कर सकते हैं।' इतना ही नहीं पूरे कार्ड पर ऐसे ही मजेदार बातें लिखी हुई हैं। आप एक बार खुद वायरल कार्ड को देखिए।

यहां देखें वायरल पोस्ट

आपने अभी कार्ड की जो तस्वीरें देखी उन्हें एक्स प्लेटफॉर्म पर @AksharPathak नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। फोटो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'हॉनेस्ट वेडिंग कार्ड।' खबर लिखे जाने तक पोस्ट को काफी लोगों ने देख लिया है। पोस्ट देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- वाह उस्ताह वाह। दूसरे यूजर ने लिखा- वर्मा की शर्मा से शादी के बारे में कभी नहीं सुना। तीसरे यूजर ने लिखा- अपनी शादी में यही छपवाऊंगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- आपने AIB कब ज्वाइन किया।

ये भी पढ़ें-

इतनी फ्लेक्सिबिलिटी कि देखने वाले की आंखें खुली की खुली रह जाए, Video आपको भी कर देगा हैरान

सड़क पर दो महिलाओं के बीच हुई लड़ाई, Video हुआ वायरल तो लोगों ने किए ऐसे कमेंट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।