1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अब टॉयलेट रूम में होगी डीजे पार्टी! देखें ये खास इंतजाम

अब टॉयलेट रूम में होगी डीजे पार्टी! देखें ये खास इंतजाम

 Published : Jan 12, 2023 02:49 pm IST,  Updated : Jan 12, 2023 02:49 pm IST

सोच भी नहीं सकते कि क्या सच में ऐसा हो सकता है? आप खुद वीडियो देखें, तो आपका भी दिमाग सटक जाएगा।

 dj light in toilet- India TV Hindi
dj light in toilet Image Source : INSTAGRAM

सोशल मीडिया की दुनिया में हर रोज कुछ न कुछ अजीबोगरीब चीजें देखने को मिल ही जाती हैं। एक दिन ऐसा नहीं होगा, जिस दिन ऐसा वीडियो न देखने को मिलता हो। अब ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है। सोच भी नहीं सकते कि क्या सच में ऐसा हो सकता है? आप खुद वीडियो देखें, तो आपका भी दिमाग सटक जाएगा।

टॉयलेट रूम में डीजे लाइट 

आप इस वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि एक युवक टॉयलेट रूम दिखा रहा है। इस वीडियो में चमचमाता टॉयलेट रूम भी नजर आ रहा है। वीडियो को आगे देखेंगे कि तो युवक एक बटन दबाता है। युवक के बटन दबाते ही शौचालय रूम का नजारा ही बदल जाता है। अगर आप एक पल के लिए वीडियो देखते हैं तो कमरे में अंधेरा हो जाता है। इसके तुरंत बाद शौचालय में डीजे की लाइट जलने लगती है। वीडियो में आप कई तरह की लाइट्स देख सकते हैं। जो भी इस वीडियो को देख रहा है वो खुद को हंसने से नहीं रोक पा रहा है। 

किसने वीडियो किया पोस्ट 
एक इंस्टाग्राम यूजर ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा है कि इंतजार खत्म। सोशल मीडिया पर वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं। वहीं, यूजर्स के रिप्लाई भी खूब आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि बस यही देखना बाकी रह गया था। वहीं एक यूजर ने लिखा कि दुनिया में तरह-तरह के लोग होते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।