1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस विज्ञापन को देखते ही लोग हंसते-हंसते हो जाते थे पागल! क्या आपने अबतक नहीं देखा?

इस विज्ञापन को देखते ही लोग हंसते-हंसते हो जाते थे पागल! क्या आपने अबतक नहीं देखा?

 Published : Apr 27, 2023 01:11 pm IST,  Updated : Apr 27, 2023 01:11 pm IST

विज्ञापन कंपनियों ने विज्ञापनों को मजेदार और अनोखा बनाना शुरू कर दिया, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। इसके बाद कंपनियों के विज्ञापन देखे जाने लगे।

viral ad video- India TV Hindi
वायरल विज्ञापन वीडियो Image Source : TWITTER

टीवी पर हमेशा विज्ञापनों का सिलसिला चलता रहता है। बचपन में जब हम सब टीवी देखते थे तो बीच-बीच में विज्ञापन देखने को मिल जाते थे। उनमें से ज्यादातर विज्ञापन उबाऊ होते थे, इसलिए जब हम कोई फिल्म देखते थे और बीच में ब्रेक हो जाता था, तो हम अपना कुछ काम कर लेते थे। ऐसे में विज्ञापन कंपनी के विज्ञापन का कोई मतलब नहीं रह गया था। इसके लिए विज्ञापन कंपनियों ने तरकीब निकाली जिससे लोग उनके विज्ञापनों को भी देख सकें। विज्ञापन कंपनियों ने विज्ञापनों को मजेदार और अनोखा बनाना शुरू कर दिया, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। इसके बाद कंपनियों के विज्ञापन देखे जाने लगे, जिससे आज भी हमें कुछ विज्ञापनों के वीडियो या स्लोगन याद हैं। जैसे इस विज्ञापन को देखने के बाद आपको शायद याद आ जाए। 

विज्ञापन वीडियो को देख हैरान हो जाएंगे

सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स समुद्र के किनारे आदिवासियों के बीच फंसा हुआ है। आदिवासी लोग इस व्यक्ति को खाना बनाने के लिए अपना शिकार बना लेते हैं, लेकिन आग न होने के कारण इसे पका नहीं पाते हैं। जिससे सभी निराश हो जाते हैं। लेकिन कुछ देर बाद जो होता है वह अपने आप में मजेदार है। वह व्यक्ति जिसे पकाना था, वह गलती करता है। व्यक्ति अपनी जेब से सिगरेट निकालता है और धूम्रपान करने लगता है, तभी आदिमानव की नजर पड़ती है। फिर आगे क्या होता है आप खुद वीडियो में देखिए। 

लोगों ने लिए खूब मजे
ये वीडियो किसी विज्ञापन का हिस्सा है। इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि स्मोकिंग स्कील्स। वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि आज ये वीडियो देख मेरा दिन बन गया है। एक यूजर ने लिखा कि ऐसी गलती एकदम भारी पड़ गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।