1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. युवक खोज रहा है शादी करने के लिए 'सरकारी नौकरी वाली लड़की', बताया- 'दहेज मैं दूंगा'

युवक खोज रहा है शादी करने के लिए 'सरकारी नौकरी वाली लड़की', बताया- 'दहेज मैं दूंगा'

 Published : Apr 03, 2023 04:46 pm IST,  Updated : Apr 03, 2023 04:46 pm IST

सोशल मीडिया पर आपने देखा होगा कि सरकारी नौकरी को लेकर कई मीम्स बनते हैं। कुछ मीम्स तो ऐसे हैं जिन्हें देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाते होंगे।

marriage,dowry,dheeraj- India TV Hindi
वायरल फोटो Image Source : SOCIAL MEDIA

हमारे देश में सरकारी नौकरी का बहुत क्रेज ही है। अगर युवाओं से यह सवाल पूछा जाए कि आपको प्राइवेट नौकरी चाहिए या सरकारी नौकरी तो लगभग सभी युवाओं का जवाब होगा कि उन्हें सरकारी नौकरी चाहिए। खासकर उत्तर भारत के युवाओं में सरकारी नौकरी की काफी डिमांड है। उनकी पहली प्राथमिकता सरकारी नौकरी ही होती है। वही सोशल मीडिया पर आपने देखा होगा कि सरकारी नौकरी को लेकर कई मीम्स बनते हैं। कुछ मीम्स तो ऐसे हैं जिन्हें देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाते होंगे। 

फोटो देखने के बाद लोगों के सिर चकरा गए

ज्यादातर मीम्स में दिखाया जाता है कि ऐसे युवक को खूबसूरत दुल्हनियां मिली होती है। यानी अगर सरकारी नौकरी मिल जाती है तो आपकी किसी खूबसूरत लड़की से शादी होगी। अब सोच रहे होंगे कि हम सरकारी नौकरी और मीम्स की बात क्यों रहे हैं? तो चलिए आपको बता ही देते हैं। ऐसा ही एक फोटो मीम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मीम को देखकर सभी के होश उड़ गए हैं। 

लड़की पार्टी को युवक देगा दहेज
इस फोटो में देख सकते हैं कि एक युवा अपने हाथ में पोस्टर लिए एक खेल ग्राउंड में बैठा है। फोटो को देखने से लग रहा है कि युवक आईपीएल मैच को देखने आया हुआ है। युवक के हाथ में जो पोस्टर दिखा रहा है, उस पोस्टर लिखा है कि नाम- धीरज गुप्ता, पता- लखनऊ, सरकारी नौकरी वाली लड़की विवाह के लिए खोज रहे हैं। दहेज मै दूंगा। इस पर युवक नंबर भी साझा किया हुआ है। अब ये फोटो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इस पर कई तरह मीम भी बनाए जा रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।