1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. "बीड़ी जलाइले" पर पाकिस्तानी कपल का डांस वायरल, Video इंटरनेट पर लगा रहा आग, आप भी देखें

"बीड़ी जलाइले" पर पाकिस्तानी कपल का डांस वायरल, Video इंटरनेट पर लगा रहा आग, आप भी देखें

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 10, 2023 11:21 pm IST,  Updated : Jan 10, 2023 11:21 pm IST

सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी कपल के डांस का वीडियो सामने आया है, इसमें उन्हें शादी समारोह के दौरान बॉलीवुड सॉन्ग 'बीड़ी जलइले'पर झूमते देखा जा रहा है।

सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी कपल का डांस हो रहा वायरल।- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी कपल का डांस हो रहा वायरल। Image Source : TWITTER

इंटरनेट पर कंटेंट की कोई कमी नहीं है। हर रोज सोशल मीडिया पर आप एक से बढ़ कर एक वीडियो देखते होंगे। वैसे तो कहा जाता है कि कला की कोई सीमा नहीं होती है और इसे सीमाओं में बांधा भी नहीं जा सकता। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक पाकिस्तानी कपल विशाल भारद्वाज की 2006 की निर्देशित फिल्म 'ओमकारा' के गाने "बीड़ी जलाइले" पर नाचते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला ने नारंगी रंग का शरारा पहना है और पुरुष कुर्ता और पायजामा में दिखाई दे रहा है। इस वीडियो में उनके डांस मूव्स से ज्यादा उनकी केमिस्ट्री की चर्चा है। वीडियो को पाकिस्तान के साथ-साथ भारत में भी खूब पसंद किया जा रहा है।

इस वीडियो को पाकिस्तान के ही एक वेडिंग फ़ोटोग्राफ़र ने @thebilalijaz इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया था। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "क्या दमदार परफॉर्मेंस है। डांस फ्लोर पर धमाल मचा रहा है।" वीडियो में कपल को जोशीले गाने पर डांस करते हुए देखा जा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को अब तक 30 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और  49 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए यूजर्स इसे शानदार और दमदार परफॉर्मेंस बता रहे हैं। वहीं इस वीडियो पर यूजर्स कपल की बॉन्डिंग की खूब तारीफ भी कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।