1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इतनी ठंड में किंग कोबरा ने नहाने से किया इनकार! बार-बार मग को पकड़ता रहा, युवक की एक गलती पड़ गई भारी

इतनी ठंड में किंग कोबरा ने नहाने से किया इनकार! बार-बार मग को पकड़ता रहा, युवक की एक गलती पड़ गई भारी

 Published : Dec 04, 2022 11:59 am IST,  Updated : Dec 04, 2022 12:47 pm IST

आमतौर पर हर कोई सांप से डरता है। अगर कोई व्यक्ति आपके सामने सांप को लेकर सोता या नहलाता है तो आप थोड़ी देर के लिए चौंक जाएंगे।

वायरल वीडियो- India TV Hindi
वायरल वीडियो Image Source : TWITTER

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वाडियो को देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वीडियो में एक युवक सांप को नहलाते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में किंग कोबरा दिख रहा है। किंग कोबरा सबसे जहरीले सांपों में से एक होता है। इस वायरल क्लिप में एक शख्स बाथरूम में एक विशाल किंग कोबरा को 'नहला' रहा है। इस पोस्ट को 'जिंदगी गुलजार है' नाम के यूजर ने ट्विटर पर इस क्लिप को शेयर किया और इसे 24,000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

सांप युवक की बात मानता है

आप वायरल वीडियो में एक युवक सांप के सिर पर पानी डालते हुए देख सकते हैं। वहीं सांप आराम से नहा रहा भी है। युवक काफी आसानी सांप को नहला देता है। वीडियो को देखकर ऐसा लगता है कि सांप युवक की बात मानता है। युवक काफी आराम से सांप को नहला देता है। 

यूजर्स ने दी अजीबोगरीब प्रतिक्रिया 
 इस वीडियो को 2 नवंबर को पोस्ट किया गया था। 22 सेकंड की क्लिप को यूजर खुब शेयर किया जा रहा है। वहीं इस वायरल वीडियो पर यूजर्स भी खुब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। नीरज नाम एक यूजर्स ने लिखा कि 'नहलाने वाला जिंदा है कि नहीं' इसके अलावा अन्य यूजर रवि भारद्वाज ने लिखा कि 'ऐसे ही लोगों की खबर आती है कि कई साल तक सांप पालने वाले कि सांप के डसने से मौत'। वहीं एक यूजर ने लिखा कि 'पागल लोगों की कमी नहीं इस दुनिया में'हर रोज इस तरह के वीडियो वायरल होते रहे हैं। यूजर्स भी वीडियो को पसंद करते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।