1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गिद्ध ने करवाया फोटोशूट, वीडियो देख लोगों ने पकड़ लिया माथा

गिद्ध ने करवाया फोटोशूट, वीडियो देख लोगों ने पकड़ लिया माथा

 Published : May 01, 2023 01:10 pm IST,  Updated : May 01, 2023 01:22 pm IST

आप इस वीडियो को गौर से देखेंगे कि कई फोटोग्राफर्स गिद्ध का फोटोशूट कर रहे हैं। सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि गिद्ध भी फोटोशूट कराने की नीयत से निकला है।

viral vulture photo- India TV Hindi
वायरल गिद्ध फोटो Image Source : TWITTER/@BUITENGEBIEDEN

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई हैरान है। क्या आप यकीन करेंगे अगर हम आपको बताएं कि पिंजरे से बाहर आते ही एक गिद्ध ने फोटोशूट कराना शुरू कर दिया? हमें भी एक पल के लिए यकीन नहीं हुआ लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद सारे भ्रम टूट गए। वीडियो देखने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे। 

आदाज होते ही करवाया फोटोशूट 

इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक गिद्ध को पिंजरे से आजाद किया जा रहा है। पिंजरे से बाहर आते ही उसे लगता है कि उसे आजादी मिल गई है। आप वीडियो में साफ देख सकते हैं कि गिद्ध अपने पंख खोलकर खुली हवा में सांस ले रहा है। हालांकि आप इस वीडियो को गौर से देखेंगे कि कई फोटोग्राफर्स गिद्ध का फोटोशूट कर रहे हैं। सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि गिद्ध भी फोटोशूट कराने की नीयत से निकला है। वीडियो देखने के बाद हमें यही लगा कि गिद्ध अपने पंख खोलकर फोटोशूट करवा रहा है।  

वीडियो देख लोगों ने क्या कहा?
इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। वीडियो पर लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि हालांकि यह उस अर्थ में अपनी सुंदरता नहीं दिखा रहा है। यह डरा हुआ है और खुद को बड़ा दिखाने की कोशिश कर रहा है क्योंकि यह इतने सारे लोगों से घिरा हुआ है। एक यूजर ने लिखा कि किसने कहा कि फिल्मी सितारे पैपराजी के लिए सबसे अच्छा पोज देते हैं। एक यूजर ने लिखा कि जैसे वह रेड कार्पेट पर चल रहा हो। कई यूजर्स ने शानदार रिप्लाई आ रहे हैं, जिसे पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी पर काबू नहीं कर पाएंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।