1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गुलाब जामुन को अंग्रेजी में क्या कहते हैं? लड़की ने बताया अजीबोगरीब मीनिंग

गुलाब जामुन को अंग्रेजी में क्या कहते हैं? लड़की ने बताया अजीबोगरीब मीनिंग

 Published : Jan 11, 2023 07:51 am IST,  Updated : Jan 11, 2023 07:51 am IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर एक बच्ची लोगों को बता रही है कि जामुन को अंग्रेजी में क्या कहते हैं, देखिए वह क्या बता रही है।

गुलाब जामुन वायरल वीडियो- India TV Hindi
गुलाब जामुन वायरल वीडियो Image Source : SOCIAL MEDIA

भारत समेत पूरी दुनिया में सोशल मीडिया का अलग ही क्रेज है। बहुत कम लोग होंगे जो सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं होंगे। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग एक से बढ़कर एक वीडियो भी बनाते रहते हैं। इसमें युवाओं की संख्या अधिक है, लेकिन सबसे हैरानी की बात यह है कि छोटे-छोटे बच्चे भी सोशल मीडिया के दीवाने हो रहे हैं। आए दिन आपने छोटे बच्चों के वीडियो वायरल होते देखते होंगे। अब ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक छोटी सी बच्ची ने ऐसा वीडियो बनाया जिसे देख हर कोई खुद को हंसने से नहीं रोक पाया। 

इंग्लिश में गुलाब जामुन को क्या कहते हैं? 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक छोटी बच्ची को देखा जा सकता है। इस वीडियो में बच्ची को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि गुलाब जामुन को इंग्लिश में क्या कहते हैं? पता नहीं? आप इंग्लिश कब सीखेंगे? इसके बाद बच्चा फनी अंदाज में बताती है कि गुलाब जामुन को अंग्रेजी में गुलाब झामुन कहते हैं। बच्ची इसे बार-बार दोहराती है। फिर वह हंसती हैं और कहती हैं कि तुम इंग्लिश कब सीखोगे।

इंस्टाग्राम की दुनिया में तहलका
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर nayyab205 ने पोस्ट किया है। इस वीडियो ने इंस्टाग्राम की दुनिया में तहलका मचा दिया है। हर कोई इस बच्ची की क्यूटनेस की तारीफ कर रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अब तक 50 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं वीडियो पर 12 हजार से ज्यादा रिएक्शन मिल चुके हैं। एक यूजर ने लिखा कि आप पहले हिंदी बोलना सीखिए और फिर हमें अंग्रेजी सिखाइएगा। एक अन्य यूजर ने लिखा है कि शुक्रिया बताने के लिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।