1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. फ्रेश मीट पर नमक डालते ही होने लगा कुछ ऐसा, देखते ही यूजर्स बोले-वेजिटेरियन वाले तर्क करेंगे अब

फ्रेश मीट पर नमक डालते ही होने लगा कुछ ऐसा, देखते ही यूजर्स बोले-वेजिटेरियन वाले तर्क करेंगे अब

 Published : Feb 10, 2023 04:40 pm IST,  Updated : Feb 10, 2023 04:40 pm IST

इस वीडियो को देखने के बाद आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इस वीडियो में एक ताजा मीट को लेकर अजीबोगरीब दावा किया जा रहा है।

reaction when salt is added to fresh meat.- India TV Hindi
फ्रेश मीट पर नमक Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया भी अजीब होती है। पता नहीं होता है कि आपको इस दुनिया में कब क्या देखने को मिल जाए। कई बार ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखने के बाद तो बस हैरानी ही होती है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इस वीडियो में एक ताजा मीट को लेकर अजीबोगरीब दावा किया जा रहा है, जिसके बारे में जानकर शायद आपको यकीन न हो। 

आखिर क्या हो रहा है? 

हमने आपके लिए नीचे वीडियो अटैच किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक हाथ में मांस का टुकड़ा लिए हुए है। मांस के टुकड़े में कुछ अजीब हो रहा है। वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि इसमें बैक्टीरिया जैसा कुछ है। दावा किया जा रहा है कि यह ताजा मांस का टुकड़ा है। इसमें नमक मिलाने के बाद ऐसा रिएक्शन हुआ है। 9 सेकेंड की इस क्लिप में युवक दिखाता है कि नमक डालने पर ऐसा रिएक्शन होता है।

वेजिटेरियन के लिए तर्क का विषय
इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने पोस्ट किया है। वीडियो को 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, वीडियो को 19 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इसे 1400 से ज्यादा यूजर्स ने रीट्वीट किया है। वीडियो पर ट्विटर यूजर्स के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि मैं नॉन वेजिटेरियन आदमी हूं और वेजिटेरियन लोगों के लिए यह वीडियो तर्क करने के काम आएगा। एक यूजर ने लिखा कि ये किसका मीट है, आपने बताया नहीं?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।