1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बिल में घुसा सांप, चूहों की फौज में मच गई खलबली, जान बचाकर लगे भागने

बिल में घुसा सांप, चूहों की फौज में मच गई खलबली, जान बचाकर लगे भागने

 Published : Jan 16, 2023 02:33 pm IST,  Updated : Jan 16, 2023 02:40 pm IST

एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जो भी वाकया हुआ है उसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

viral video- India TV Hindi
viral video Image Source : TWITTER

सोशल मीडिया के जमाने में कई ऐसे वीडियोज देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखने के बाद यकीन ही नहीं होता कि क्या सच में ऐसा हो सकता है। एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जो भी वाकया हुआ है उसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

बिल में डाल दिया सांप 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स सांप को बिल में डाल रहा है। वीडियो की शुरुआत में यह समझ नहीं आता कि आखिर शख्स सांप को बिल में क्यों डाल रहा है? आप वीडियो में देख सकते हैं कि शख्स सांप को पूरे बिल में डाल देता है। आप वीडियो में बाद में देखेंगे कि बिल के पास एक छोटी बाल्टी रखता है। कुछ देर बाद पूरा नजारा बदल जाता है। जिस बिल में एक शख्स ने सांप डाल रखा होता है, उसमें से चूहे निकलने लगते हैं। सबसे हैरानी की बात तो यह है कि एक नहीं बल्कि कई चूहे निकल रहे होते हैं।

यूजर्स के रिप्लाई देखने लायक 
इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने पोस्ट किया है। वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि यह स्मार्ट तरीका है। इस वीडियो को 60 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं वीडियो पर यूजर्स के रिप्लाई बड़े ही अजीबोगरीब आ रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।