1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दीदी इतनी नादानी भी ठीक नहीं! रोटी फटी तो चिपकाने के लिए लगाया गोंद, Video देख लोगों ने पीट लिया अपना सिर

दीदी इतनी नादानी भी ठीक नहीं! रोटी फटी तो चिपकाने के लिए लगाया गोंद, Video देख लोगों ने पीट लिया अपना सिर

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Apr 27, 2025 04:14 pm IST,  Updated : Apr 27, 2025 04:14 pm IST

रोटी के फटने पर जो काम इस महिला ने कर दिखाया, उस बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। दरअसल, महिला ने फटी रोटी को चिपकाने के लिए गोंद का इस्तेमाल किया।

गोंद से रोटी को चिपकाते दिखी महिला- India TV Hindi
गोंद से रोटी को चिपकाते दिखी महिला Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए। कुछ कहा नहीं जा सकता। ऐसे तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, जिसमें लोगों को नादान हरकतें करते हुए देखा जा सकता है। हाल में ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला फटी हुई रोटी को चिपकाने के लिए गोंद का इस्तेमाल करते दिखता है। 

रोटी को चिपकाने के लिए लगाया गोंद

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला किचन में रोटियां सेंक रही है। सेंकने से पहले वह रोटी बेल ही रही थी कि उसकी रोटी बीच से फट गई। जिसे चिपकाने के लिए उसने जो किया वह देख लोगों का दिमाग ही चकरा गया। आमतौर पर लोग रोटी के फटने पर उसे फिर से बेल लेते हैं या फिर आटे से ही चिपका लेते हैं। लेकिन इस पापा की परी ने तो हद ही कर दी। इन्होंने उस फटी हुई रोटी को चिपकाने के लिए बाकायदा गोंद का इस्तेमाल किया और उसे चिपका दिया। वीडियो में आप उस महिला को रोटी पर गोंद लगाकर उसे चिपकाते हुए देख सकते हैं। 

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @studentgyaan नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों के कमेंट की बौछार होने लगी। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- और भाई तुम्हें भी लव मैरिज करनी थी न। दूसरे ने लिखा- लव मैरिज वाली बहू मिल गई। तीसरे ने लिखा- वाह दीदी वाह, आपने तो कमाल ही कर दिया। चौथे ने लिखा- लड़के रोटियां बनाना सीख लें नहीं तो ऐसा ही खाना नसीब होगा।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

Video: खतरों की खिलाड़ी निकलीं ये काकी, खड़े-खड़े दांतों से ही रोक दिया पंखा

लड़के ने हाथों से ही उखाड़ दी सड़क, Video में ठेकेदार और प्रशासन को किया बेनकाब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।