1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अरे आंटी ने तो हद ही कर दी, रील के लिए ऐसा कौन करता है, आप भी देखें वायरल Video

अरे आंटी ने तो हद ही कर दी, रील के लिए ऐसा कौन करता है, आप भी देखें वायरल Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 10, 2025 02:50 pm IST,  Updated : Jan 10, 2025 02:50 pm IST

एक महिला ने रील बनाने के लिए खुद को ऐसा कॉस्ट्यूम पहनाया जिसे देखने के बाद आप अपना माथा पकड़ लेंगे। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर अभी वायरल भी हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में अधिकतर लोग आपको ऐसे मिल जाएंगे जिनके सिर पर रील बनाने का एक अलग ही बुखार चढ़ा हुआ है। वैसे तो रील बनाने में कुछ भी गलत नहीं है और रील बनाकर ही कई लोग सोशल मीडिया पर फेमस हुए हैं। लेकिन कुछ लोग रील बनाने के लिए अतरंगी हरकतें करने लगते हैं और फिर उन्हें देखकर या तो हंसी आती है या फिर लोग अपना सिर पीटते हैं। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी अब तक ऐसे कई वीडियो देखे ही होंगे। लेकिन अगर नहीं देखा है तो फिर अभी वायरल हो रहे एक वीडियो को तो देखना बनता है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक महिला रोबोट फिल्म के गाने पर एक्ट करते हुए रील बना रही है। मतलब वो खुद को रोबो की तरह मूव कर रही है और इसका रील बना रही है। मगर हैरान करने की बात उसका कॉस्ट्यूम है। महिला ने नॉर्मल कपड़ा जो पहना है, उसके ऊपर चम्मच को लगाकर एक अलग ही कॉस्ट्यूम बना लिया है। चम्मच से बने इस अनोखे और अजीब कॉस्ट्यूम को पहनकर उसने रील बनाया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @pb3060 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'हाथ जोड़ता हूं, इंस्टाग्राम बंद करवाओ।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- स्विफ्टीज की उर्फी जावेद है। वहीं कुछ यूजर्स ने मीम और इमोजी के जरिए रिएक्ट किया है।

ये भी पढ़ें-

पहले बचाया और फिर खुद ही कूट दिया, वायरल Video देखकर आपकी नहीं रुकेगी हंसी

रशियन महिला को देखकर शख्स बोला '6000 रुपये', उसके पति ने फिर लगा दी क्लास

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।