1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस पत्नी ने पति से झगड़ा करने के बाद ऐसा क्या कर दिया कि बन गई करोड़पति? स्टोरी दिलचस्प है

इस पत्नी ने पति से झगड़ा करने के बाद ऐसा क्या कर दिया कि बन गई करोड़पति? स्टोरी दिलचस्प है

 Published : Dec 24, 2022 12:00 pm IST,  Updated : Dec 24, 2022 12:02 pm IST

सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है। इस खबर में दावा किया जा रहा है कि पति से लड़कर पत्नी करोड़पति बन गई।

पति-पत्नी में लड़ाई- India TV Hindi
पति-पत्नी में लड़ाई Image Source : SOCIAL MEDIA

पति-पत्नी के बीच तकरार अब आम बात हो गई है। वैसे भी कहा जाता है कि प्यार में लड़ाई होती ही रहती है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कोई पति से लड़कर ही करोड़पति बन जाता है। शायद आपको ये जानकर यकीन नहीं होगा लेकिन हकीकत है। पति से लड़ने के बाद पत्नी चंद घंटों में करोड़पति बन गई।

किस बात पर हुई थी लड़ाई

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के मिशिगन में रहने वाली महिला एक झटके में करोड़पति बन गई। महिला का अपने पति से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद वह गुस्से में बाहर चली गई, लेकिन उसे क्या पता था कि बाहर जाते ही वह करोड़पति बन जाएगी। महिला ने बताया कि उसने अपने पति से बाहर से कुछ सामान लाने को कहा लेकिन पति ने काम में व्यस्त होने का हवाला देकर मना कर दिया। इसी मुद्दे पर हमारा झगड़ा हुआ था। महिला ने आगे बताया कि हमने पति से कई बार बात की लेकिन उसने नहीं सुना। उसने कहा कि तुम सामान ले आओ। मैं गुस्से में बाजार चली गई। हमने बाजार से सामान खरीदा, उसके बाद घर लौट रही थी। इस दौरान मेरी लॉटरी के बाजार पर नजर पड़ी तो हमने जाकर लॉटरी खरीदी।

कुछ ही देर में बन गई करोड़पति
महिला ने बताया, "जब हमने घर आकर लॉटरी स्क्रेच की तो पता चला कि मेरी लॉटरी लग गई है लेकिन हमने ईनाम की राशि नहीं चेक की। इसके बाद हमने लॉटरी एप पर टिकट को स्कैन किया ताकि यह स्पष्ट हो सके कि मेरी लॉटरी  लगी है या नहीं। जैसे ही इसकी पुष्टि हुई, मैं चौंक गई। दोनों पति-पत्नी साथ बैठे थे लेकिन यकीन नहीं हो रहा था कि ये सच है। महिला ने बताया कि मेरी सांस फूल रही थी। कुछ देर के लिए मुझे लगा कि मुझे दिल का दौरा पड़ सकता है"। इतनी बड़ी रकम जीतकर पति-पत्नी खुशी से झूम उठे। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों ने अपनी पहचान उजागर नहीं की। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।