1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Overhead cabin closed With foot: बच्चे और सामान से जब भरे थे दोनों हाथ, महिला ने प्लेन में 'ओवरहेड केबिन' को अपने पैर से कर दिया बंद

Overhead cabin closed With foot: बच्चे और सामान से जब भरे थे दोनों हाथ, महिला ने प्लेन में 'ओवरहेड केबिन' को अपने पैर से कर दिया बंद

 Written By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : May 15, 2022 02:35 pm IST,  Updated : May 15, 2022 02:35 pm IST

एक वीडियो वायरल हो रहा है उसमें  मिहला अपने एक हाथ में बच्चा और दूसरे हाथ में बैग लिए हुए है। उसके दोनों हाथ खाली नहीं हैं इसलिए प्लेन में वो ओवरहेड केबिन को अपने पैर से बंद करती हुई दिखाई दे रही है। 

woman closed the 'overhead cabin' in the plane with her foot- India TV Hindi
woman closed the 'overhead cabin' in the plane with her foot Image Source : SOCIAL MEDIA

Highlights

  • ओवरहेड केबिन को महिला ने पैर से किया बंद
  • बच्चे और सामान से जब भरे थे दोनों हाथ
  • सोशल मीडिया पर लोग महिला की जमकर कर रहे तारीफ

Overhead cabin closed With foot: बच्चे को गोद में लेकर यात्रा करना चाहे कोई महिला हो या पुरुष किसी के लिए भी आसान नहीं होता। मासूम की जिम्मेदारी के साथ सामान को भी कैरी करना बड़ा टास्क होता है। लेकिन अगर कोई इस जिम्मेदारी को बहुत ही आसानी से निभा दे तो चर्चा तो होगी ही। एक महिला का ऐसा ही काम सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसको लोग खूब पसंद कर रहे हैं। जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें  मिहला अपने एक हाथ में बच्चा और दूसरे हाथ में बैग लिए हुए है। उसके दोनों हाथ खाली नहीं हैं इसलिए प्लेन में वो ओवरहेड केबिन को अपने पैर से बंद करती हुई दिखाई दे रही है। 

मां बनने के बाद अपनी बॉडी को इतना फिट रखने वाली इस महिला को देख लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो को अभी तक करीब 25 लाख लोग देख चुके हैं। वीडियो में महिला प्लेन से उतरने के लिए अपना सामान उतारती नज़र आ रही है। उसके एक हाथ में बच्चा है। इसके बाद भी वह अपना सामान खुद उतराती है। किसी से वह मदद नहीं मांगती। फिर अपने एक पैर को ऊपर ले जाती है और आसानी से केबिन को बंद कर देती है। 

एक तरफ सोशल मीडिया पर लोग महिला की जमकर तारीफ कर रहे हैं। तो वहीं कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि सामान लेने के बाद केबिन को बंद करना कोई जरूरी काम नहीं होता है। अकसर लोग बिना बंद किए ही प्लेन से बाहर निकल जाते हैं। ऐसे में यह महिला दिखावा कर रही है। बच्चे और सामान से जब दोनों हाथ भरे थे तो महिला को ऐसा करने के लिए कोई बाध्य नहीं कर रहा था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।