1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एक्सरसाइज के दौरान महिला ने किया फनी स्कैम, युवक देख रह गया हैरान

एक्सरसाइज के दौरान महिला ने किया फनी स्कैम, युवक देख रह गया हैरान

 Published : Apr 27, 2023 01:36 pm IST,  Updated : Apr 27, 2023 01:36 pm IST

सच में ऐसे लाजवाब फनी वीडियो बन सकते हैं। जिस तरह से इस वीडियो को शूट किया गया है वो वाकई अपने आप में काफी फनी है।

फनी एक्सरसाइज वीडियो- India TV Hindi
फनी एक्सरसाइज वीडियो Image Source : TWITTER

सोशल मीडिया पर फनी वीडियोज का भंडार है। हमें हर दिन एक से बढ़कर एक वीडियो देखने को मिल जाते हैं। कुछ वीडियो तो इतने फनी होते हैं कि उन्हें देखने के बाद लगता है कि क्या सच में ऐसे लाजवाब फनी वीडियो बन सकते हैं। जिस तरह से इस वीडियो को शूट किया गया है वो वाकई अपने आप में काफी फनी है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद आप अपनी हंसी पर काबू नहीं रख पाएंगे। 

महिला युवक के साथ कर देती है स्कैम

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों वीडियो को आपस में जोड़ा गया है। पहली क्लिप में एक युवक जमीन पर लेटकर पुशअप्स कर रहा है। दूसरी क्लिप में एक महिला भी पुशअप्स करती नजर आ रही है। दोनों लगातार पुशअप मार रहे हैं लेकिन तभी कुछ ऐसा होता है कि महिला चोरी करते पकड़ी जाती है। अगर आप वीडियो को ध्यान से देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि महिला दीवार से पकड़कर पुशअप्स कर रही है। यानी कैमरे का एंगल दीवार से इसलिए लिया गया ताकि ऐसा लगे कि जमीन पर एक्सरसाइज की जा रही है। लेकिन वीडियो में एक बिल्ली आ जाती है और सारा खेल बिगाड़ देती है। युवक जब वीडियो देखता है तो हैरान रह जाता है।

वीडियो देख हैरान हुए लोग
वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। वीडियो पर लोगों के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि लोग कभी भी चीजों पर सवाल नहीं उठाते हैं, इसलिए उसके पास कुत्ते तक एक अच्छी योजना थी। एक यूजर ने लिखा कि महिला ने काफी शानदार कलाबाजी दिखाई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।