1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दुनिया का सबसे महंगा सैंडविच, 2 दिन पहले देना पड़ता है ऑर्डर, कीमत जानकर मिट जाएगी भूख

दुनिया का सबसे महंगा सैंडविच, 2 दिन पहले देना पड़ता है ऑर्डर, कीमत जानकर मिट जाएगी भूख

 Published : Jan 20, 2023 12:04 pm IST,  Updated : Jan 20, 2023 12:30 pm IST

आप सोच रहे होंगे कि ये महंगा होगा क्योंकि ये रेस्टोरेंट्स में मिलता होगा? अगर आप ऐसा सोच रहे हैं तो रुक जाइए, ऐसा नहीं है। आज आपको दुनिया के सबसे महंगे सैंडविच के बारे में बताने जा रहे हैं।

world's most expensive sandwich- India TV Hindi
world's most expensive sandwich Image Source : YOUTUBE/GUINNESS WORLD RECORD

क्या आप बता सकते हैं कि एक सैंडविच की कीमत कितनी हो सकती है? सैंडविच खाने वालों को जरूर पता होगा। आमतौर पर सैंडविच 50-100 रुपये के बीच मिल जाता है। अगर हम आपसे कहें कि एक जगह ऐसी है जहां सैंडविच इतने महंगे मिलते हैं कि आप उन्हें खरीदने के बारे में सोच भी नहीं सकते। आप सोच रहे होंगे कि ये महंगा होगा क्योंकि ये रेस्टोरेंट्स में मिलता होगा? अगर आप ऐसा सोच रहे हैं तो रुक जाइए, ऐसा नहीं है। आज आपको दुनिया के सबसे महंगे सैंडविच के बारे में बताने जा रहे हैं।

ये मिलता कहां पर है? 

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूयॉर्क के सेरेन्डिपिटी 3 रेस्टोरेंट में दुनिया का सबसे महंगा सैंडविच मिलता है। इस सैंडविच का नाम क्विंटएसेंशियल ग्रिल्ड चीज़ सैंडविच है। इस सैंडविच की कीमत इतनी है कि हर कोई नहीं खरीद सकता है। इसे बनाने के लिए दो दिन पहले ऑर्डर देना पड़ता है। आप सोच रहे होंगे कि ये कैसा सैंडविच है कि इसे बनाने में दो दिन लग जा रहा है। तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं। इस सैंडविच को बनाने के लिए बाहर से सामान लाया जाता है। यानी जिस शहर में ये बनता है, उस शहर में सैंडविच के सामग्री नहीं मिलते हैं।

क्या-क्या मिलाया जाता है
इसमें सफेद टू-पीस फ्रेंच पुलमैन शैम्पेन ब्रेड डाला जाता है। डोम पोडोलिको चीज़ के साथ टॉप किया जाता है। इसके साथ ही सफेद ट्रफल मक्खन और कैसी कल्लो पोडोलीक पनीर ब्रेड भी मिलाया जाता है। ये सब बहुत महंगे होते हैं। इनमें से लगभग सभी सामान बाहर से मंगवाए जाते हैं। ऐसे में जब एक सैंडविच का ऑर्डर आता है तो ये सब करने में दो दिन लग जाते हैं। 

एक सैंडविच की कीमत कितनी है?
जैसा कि हमने आपको बताया कि इसमें पड़ने वाली सामग्री काफी महंगी होती है, जिसकी वजह से इस सैंडविच की कीमत इतनी है कि शायद ही कोई इसे खरीद पाएगा। इस सैंडविच की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत कम से कम 17 हजार रुपये है। दुनिया का सबसे महंगा सैंडविच होने के नाते यह गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।