1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. डॉग का अनुशासन देखकर आप दंग रह जाएंगे, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

डॉग का अनुशासन देखकर आप दंग रह जाएंगे, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

 Published : Jan 31, 2023 07:39 am IST,  Updated : Jan 31, 2023 07:39 am IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो हाथ आया तो मैंने सोचा कि क्यों न इस वीडियो को डॉग लवर्स के साथ शेयर किया जाए। इस वीडियो में कुत्ते का अनुशासन देखकर आप दंग रह जाएंगे।

कुत्ते का अनुशासन देखकर आप दंग रह जाएंगे।- India TV Hindi
कुत्ते का अनुशासन देखकर आप दंग रह जाएंगे। Image Source : INSTAGRAM

कई लोगों को कुत्ता पालने का शौक होता है। आपने देखा होगा कि बहुत से लोग कुत्ते को अपने परिवार का सदस्य मानते हैं। कुत्ता उनके साथ सब कुछ करता है। हालांकि यह खबर उनके लिए बेहद खास है, जो डॉग लवर हैं। जब मुझे सोशल मीडिया पर एक वीडियो हाथ आया तो मैंने सोचा कि क्यों न इस वीडियो को डॉग लवर्स के साथ शेयर किया जाए। इस वीडियो में कुत्ते का अनुशासन देखकर आप दंग रह जाएंगे।

कुत्ते को देख हो जाएंगे दंग 

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुत्ता टॉयलेट रूम में बैठा नजर आ रहा है। कुत्ता शौच की मुद्रा में है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि एक कुत्ता किस तरह अनुशासित होकर शौच कर रहा है। आप सोच रहे होंगे कि हम आपको ऐसी खबर क्यों बता रहे हैं? लेकिन ये खबर उन लोगों के लिए खास है जो कुत्ता पालते हैं लेकिन कुत्ते को कहीं भी शौच के लिए छोड़ देते हैं। आपने भारत में देखा होगा कि कई ऐसे लोग हैं जो कुत्तों को शौच करने के लिए सड़कों पर लाते हैं।  इसमें सबसे बड़ा सवाल यह है कि सड़कें चलने के लिए बनी हैं न कि शौच के लिए। इस वीडियो को देखने के बाद हमें पता चलता है कि अगर किसी को भी ट्रेनिंग या अनुशासन में रखा जाएगा तो वह उसी जोन में रहेगा।

कुत्ते को देना चाहिए ट्रेनिंग 
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने पोस्ट किया है। इस वीडियो पर लाखों व्यूज मिल चुके हैं। वहीं फोटो को लाखों लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं वीडियो पर लोगों के चौंकाने वाले रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि मैं अपना टॉयलेट कुत्ते के साथ शेयर नहीं कर सकता। वहीं एक यूजर ने लिखा कि हर कुत्ते के मालिक को ट्रेनिंग दी जानी चाहिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।