सोशल मीडिया पर अकसर ऐसे कई वीडियो वायरल होते हैं जिन्हें देखने के बाद पता चलता है कि पाकिस्तान की हालत कैसी है। कभी इंटरव्यू का वीडियो वायरल होता है जिसमें पाकिस्तान के लोग अपने देश की बुरी हालत बताते हैं तो कभी लोग खुद से पाकिस्तान को ट्रोल करते हुए वीडियो बनाते हैं। अभी कुछ दिनों पहले एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक बंदा अपने ही देश के झंडे पर मजे ले रहा था और अब एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वहां की एक एयरलाइंस के बिजनेस क्लास की हालत देखने को मिली। आइए आपको भी बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
हम जिस वायरल वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि एक शख्स पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के बिजनेस क्लास में बैठा हुआ है और वो जिस सीट पर बैठा हुआ है, उसकी हालत बहुत बुरी हुई पड़ी है। जिस सीट पर बैठा हुआ है वो वहीं से कुर्सी की हालत दिख रहा है। जहां देखो वहां कुछ न कुछ टूटा-फूट हुआ है। उसे दिखाते हुए वो अल्ला से खुद की रक्षा करने की मांग कर रहा है। वीडियो में दिखता है कि सीट कहीं से फटी हुई है तो कहीं हैंडल उखड़ा हुआ है। आप जब हालत देखेंगे तो आपको पाकिस्तान की इस हालत पर हंसी जरूर आएगी।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर tahirkhanofficials नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'PIA के बिजनेस क्लास की हालत। ये देखकर बहुत अफसोस होता है। दुनिया कहां से कहां पहुंच गया और हम कहां खड़े हैं।' कई लोगों ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- ये बिजनेस क्लास है। दूसरे यूजर ने लिखा- इकोनॉमी क्लास वालों के पास सीट है या नीचे बैठे हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- प्लीज किसी चीज को मत छेड़ें, कहीं लैंडिंग गियर न खुल जाए। एक अन्य यूजर ने लिखा- डर का माहौल है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
लड़के के चक्कर में लड़की पर हुई थप्पड़ों की बरसात, Video हुआ वायरल तो लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन
इंडियन आर्मी के जुबान पर भी चढ़ा Kirish का गाना, रिपब्लिक डे परेड की रिहर्सल से पहले गाते दिखे जवान